{"_id":"663ffffa96bbfbb12c06a1a4","slug":"inspection-of-strong-rooms-and-counting-centers-kaithal-news-c-18-1-knl1004-387561-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्रों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्रों का निरीक्षण
Sun, 12 May 2024 05:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 12 May 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
कैथल। आईजी कॉलेज व आरकेएसडी कॉलेज व आरकेएसडी स्कूल में स्थापित ईवीएम के स्ट्रॉन्ग रूम व मतगणना केंद्रों का शनिवार को कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की जनरल ऑब्जर्वर डॉ. माधवी खोड़े चावरे ने निरीक्षण किया।
कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की जनरल ऑब्जर्वर डॉ. माधवी खोड़े चावरे ने ईवीएम और वीवीपैट के भंडारण, प्रेषण, स्ट्रॉन्ग रूम की व्यवस्था आदि की जानकारी ली व ईवीएम मशीनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्ट्रॉन्ग रूम को अच्छी तरह देखा। साथ ही यहां परिसर की बैरिकेडिंग पर भी व्यापक चर्चा हुई।
इसी प्रकार ऑब्जर्वर ने जिला की चारों विधानसभा कैथल, कलायत, पूंडरी व गुहला के लिए चिह्नित मतगणना केंद्रों का निरीक्षण कर वहां चार जून को होने वाली मतगणना के दिन की जानी वाली व्यवस्था के बारे में दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करें कि स्ट्रॉन्ग रूम क्षेत्र में बिना अनुमति और पास के कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेगा। उन्होंने सभी एआरओ को निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम में स्ट्रॉन्ग रूम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि स्ट्रॉन्ग रूम में कोई भी व्यक्ति मोबाइल अंदर न लेकर जाएं।
उन्होंने कहा कि स्ट्रोंग की पूरी व्यवस्था में जरा सी भी चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मतदान करवाने के लिए ईवीएम डिस्ट्रीब्यूशन और मतदान के बाद ईवीएम जमा किए जाने की व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि चुनाव आयोग की हिदायत अनुसार पूरी व्यवस्था की गई है। पूंडरी व गुहला विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रॉन्ग रूम व मतगणना केंद्र आईजी कॉलेज की अलग-अलग भवन में बनाए गए हैं, वहीं कैथल विधानसभा क्षेत्र का स्ट्रॉन्ग रूम व मतगणना केंद्र आरकेएसडी कॉलेज में बनाया गया है। इसी प्रकार कलायत विधानसभा का स्ट्रॉन्ग रूम व मतगणना केंद्र आरकेएसडी स्कूल में बनाया गया है। इन स्थानों पर सुरक्षात्मक दृष्टि से सीसीटीवी कैमरों, सिक्योरिटी फोर्स के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इसके साथ ही स्ट्रॉन्ग रूम का लॉक खोलने की पूरी वीडियोग्राफी करवाई जा रही है। संवाद