फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Insects in wheat make life difficult for people, pleaded with DC

गेहूं में कीड़े से लोगों का जीना मुहाल, डीसी से लगाई गुहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Insects in wheat make life difficult for people, pleaded with DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के गोदामों से आ रही सुरसुरी (कीड़ा) से परेशान दुकानदारों ने रविवार को रोष प्रकट किया। साथ ही डीसी को शिकायत भेजकर राहत दिलवाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। इससे लोगों में आक्रोश है।

डीसी को लिखी शिकायत में उन्होंने बताया कि पूंडरी में कैथल रोड पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा कार्यालय के साथ ही गेहूं स्टॉक का गोदाम बनाया गया है और खुले में गेहूं लगाया हुआ है। इस गोदाम में रखी गई गेहूं में काफी मात्रा में सुरसुरी (कीड़ा) लगा है, जो भारी मात्रा में दुकानों और बस्ती के घरों में घुस रहा है। इस कारण दुकानों पर बैठना, कार्य करना, घरों में रहना दुश्वार हो गया है। दुकानदार अमित कुमार, मुकेश कुमार, राजबीर, नरेश कुमार, रवि सैनी, विकास, धीरज, जस्सी, दीपक, मोनू, सुरेश, अमित सैनी, महावीर मिस्त्री, बलबीर सिंह, मनजीत सिंह, कर्मचंद, काला सैनी, अमित कौशिक, रामपाल, सुरेश कुमार ने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से इस बारे में बार-बार प्रार्थना की गई, लेकिन उन्होंने इस बारे में कोई भी कदम नहीं उठाया। अब डीसी को शिकायत देकर राहत की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed