फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   inpection

नगर परिषद कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, 5 गैर हाजिर पाए गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
inpection
कमेटी चौक स्थित नगर परिषद कार्यालय का सुबह नगराधीश सुरेश राविश ने औचक निरीक्षण किया। पांच कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। उन्होंने कार्यालय के गेट पर सैनिटाइजर व मास्क के लिए जागरूक करने वाले कर्मचारी को अनुपस्थित पाते ही कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी फील्ड में जाते समय अपना मूवमेंट रजिस्टर में जरूर भरें। सभी कर्मचारी समय पर अपनी-अपनी सीटों पर आकर कार्य करें। आमजन को कोई भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। यदि इस कार्य में कोई लापरवाही मिलेगी तो उन अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के लिए लिख दिया जाएगा। उन्होंने कमेटी के सचिव को निर्देश दिए कि कोविड-19 की महामारी अभी खत्म नहीं हुई, बल्कि इसका प्रभाव दोबारा से बढ़ने लगा है। कोविड-19 को लेकर आमजन को जागरूक करने तथा सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर परिषद कार्यालय की होती है, इसलिए सभी कर्मचारी पूरी निष्ठा से कार्य करें। पब्लिक डिलिंग का कार्य इस कार्यालय में होता है, इसलिए सभी कर्मचारियों के साथ-साथ आम व्यक्ति के चेहरे पर मास्क जरूर हो और सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखें। उन्होंने पब्लिक डीलिंग केबिनों में जाकर कर्मचारियों से फीडबैक भी ली। उन्होंने कहा कि सभी सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति दरोगा समय पर कार्यालय में अपडेट करवाएं। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वे कोविड-19 की सभी हिदायतों का दृढ़ता से पालन करें, ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इस मौके पर डीएमसी कुलधीर सिंह, सचिव बबुल सिंह व सत्यदेव के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed