फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   INLD workers took to the streets to abolish gatepass and biometrics.

Kaithal News: गेटपास और बायोमीट्रिक खत्म करने के लिए इनेलो कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

Mon, 13 Apr 2026 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 13 Apr 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
INLD workers took to the streets to abolish gatepass and biometrics.
विरोध प्रदर्शन के लिए कैथल की जखौली अड्डा ​स्थित नई अनाज मंडी में जोट्टा बुग्गी लेकर पहुंचे इनै
कैथल। इनेलो पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को जाखौली अड्डा स्थित नई अनाज मंडी में गेटपास व बायोमीट्रिक शिनाख्त व्यवस्था को खत्म करने के लिए प्रदर्शन किया। इनेलो कार्यकर्ता सुबह 10 बजे अनाज मंडी के बाहर पहुंचे और नारेबाजी कर रोष जताया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता झोटा-बुग्गी लेकर पहुंचे। प्रदर्शन का संचालन इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि किसानों को प्रदेश में गेहूं बेचने में परेशानी आ रही है। उन्हें जटिल प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इनेलो का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिले था। उन्होंने कहा था कि गेहूं खरीद में कोई परेशानी नहीं आएगी। आढ़तियों के लाइसेंस भी रिन्यू किए जाएंगे, लेकिन सीएम की जानकारी के बिना अधिकारियों ने लाइसेंस महज छह माह के लिए जारी कर दिए।
विज्ञापन

जबकि सीएम कहते हैं कि लाइसेंस बूथ के न बनाने के आदेश दिए थे मंडियों के नहीं। उन्होंने कहा कि मंडियों में बायोमीट्रिक हटाने का भी आश्वासन भी दिया था। अब उसे भी वापस नहीं लिया गया। जिस तरह से इनेलो ने पानी दिलवाया, बुढ़ापा पेंशन दिलवाई, उसी तरह से बायोमीट्रिक शिनाख्त व्यवस्था को खत्म करने के फैसले को भी नाक रगड़वाकर वापस करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इनेलो ने सीएम को ज्ञापन दिया था। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि राजस्थान का सीएम भी डमी है। उसे पता ही नहीं किसानों को क्या तकलीफ होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान कितनी मेहनत से काम करता है। वह किसानों को कहता है कि महज 25 दिन काम करते हैं। उन्होंने कहा कि बुढ़ापा पेंशन नाक रगड़वाकर शुरू करवाई, अब बायोमेट्रिक भी नाक रगड़वाकर बंद करवाएंगे। उन्होंने कहा इनेलो हमेशा किसानों के साथ रही है, किसान आंदोलन के दौरान मैंने खुद विधान सभा से इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव लड़ा, अब भी इनेलो ही किसानों की लड़ाई लड़ रही है।

उन्होंने कहा कि मंडियों में उठान तक शुरू नहीं किया जा रहा। कैथल में अधिकारी बता रहे हैं कि टेंडर नहीं हुआ था, अब टेंडर हो गया है, अब गेहूं का उठान जल्द कर दिया जाएगा। वह भी तब जब किसी ने उन्हें कमीशन देने की बात की हामी भरी होगी। यदि किसानों को कोई परेशानी आई तो इनेलो बड़ा आंदोलन करेगी। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने कहा कि सरकार ने जानबूझकर गेहूं खरीद प्रक्रिया को जटिल बनाया है। संवाद

विरोध प्रदर्शन के लिए कैथल की जखौली अड्डा स्थित नई अनाज मंडी में जोट्टा बुग्गी लेकर पहुंचे इनै

विरोध प्रदर्शन के लिए कैथल की जखौली अड्डा स्थित नई अनाज मंडी में जोट्टा बुग्गी लेकर पहुंचे इनै

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed