फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   INLD worker attacked by youths

Kaithal News: इनेलो कार्यकर्ता पर युवकों ने किया हमला

Tue, 04 Nov 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 04 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
INLD worker attacked by youths
घायल युवक को अस्पताल ले जाते प​रिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। इनेलो के प्रदर्शन से लौट रहे एक कार्यकर्ता पर सोमवार को कुछ युवकों ने लाठी और गंडासे से हमला कर घायल कर दिया। वारदात करनाल रोड पर महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम के पास हुई। घायल को राहगीरों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।

सिरटा निवासी घायल युवक अमित ने बताया कि वह सोमवार सुबह इनेलो के प्रदर्शन में शामिल होने गया था। करीब 12 बजे जब वह ट्रैक्टर पर सवार होकर घर लौट रहा था, तभी कुछ अज्ञात युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और लाठी-गंडासे से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ, पैर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


गबन के आरोपों से जोड़कर बताया हमला ः अमित ने आरोप लगाया कि यह हमला हैफेड इंस्पेक्टर संजीव ढुल के इशारे पर किया गया है। उसने बताया कि उसने संजीव ढुल के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत सीएम विंडो और अन्य अधिकारियों को दी थी। इसी कारण उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था और पहले भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। अमित ने दावा किया कि संजीव ढुल पर लाखों-करोड़ों रुपये के गबन के आरोप हैं, जिन्हें वह उजागर करना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायल से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। -सुरेश कुमार, थाना प्रभारी सिविल लाइन

मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। मैं सोमवार को चंडीगढ़ गया हूं। इस घटना से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। यदि जांच में मुझ पर लगे आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदारी स्वीकार करेंगे।

-संजीव ढुल, हैफेड इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed