फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   injury to passers-by

गड्ढे युक्त सड़क राहगीरों को दे रही जख्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
injury to passers-by
फ्रांसवाला रोड स्थित वार्ड नंबर 19 व 20 में सीवरेज लीक होने के कारण सड़कपर पानी जमा होने से वार्ड वासियों सहित आसपास के गांव में आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर दिनभर हजारों लोगों का आवागमन है। साथ ही सड़क भी पूरी तरह से टूटी हुई है, सड़क पर बने गड्डों में सीवरेज का पानी जमा होने से वाहन चालकों को ज्यादा दिक्कत होती है। जिससे राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

वार्ड वासी दर्शना, आशा, प्रीतमकौर, रोशनी, दर्शना, रामकुमार, कृष्ण, लछमन व रमेश ने बताया कि पिछले छह माह से सड़क में गड्डे होने से सीवरेज का पानी जमा हो रहा है। इससे हर रोज दो-चार राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। रिक्शा पर सब्जी बेचने वाले यहां से गुजरते हैं तो गंदा पानी सड़कपर जमा होने से गड्ढे न दिखने के कारण उनकी सब्जियां बीच कीचड़ में ही गिर जाती हैं, जिससे उनको भरी नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि सड़क पर जमा गंदे पानी से बदबू आने से वार्ड वासियों का जीना मुहाल हो गया है। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि बदबू के कारण दुकान पर बैठना दुर्भर हो रहा है। अब तो कीचड़ को देखकर ग्राहक भी दुकान पर आने से किनारा करने लगे हैं। वार्ड वासियों ने बताया कि मंगलवार सुबह भी मोटरसाइकिल सवार दो युवक फिसलने से चोटिल हो गए। रात के समय व धुंध में तो यहां से निकला ही नहीं जाता। क्योंकि रात के समय व धुंध में अंदाजा ही नहीं लगाया जाता कि पानी के नीचे समतल है या गड्ढा। इस कारण से रात का निकलने वाले लोग अधिक चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बारिश के समय में तो यहां बहुत बुरा हाल होता है। कई कई दिन सड़क पर पानी जमा रहता है। जिससे वाहन चालकों को तीन किलोमीटर दूर सड़क से घूमकर आना पड़ता है। इससे राहगीरों का कीमती समय तो बर्बाद होता ही है साथ में आर्थिक हानि भी होती है। उन्होंने कहा कि कई बार संबंधित अधिकारियों का अवगत करवाया जा चुका है। पीडब्लूडी विभाग को व जनस्वास्थ्य विभाग को साथ ही सीएम विंडो में भी शिकायत दर्ज करवाई गई हैं। लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन कर्णवीर सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। सीवरेज की व्यवस्था को दुरूस्त करवाया जाएगा। वार्ड वासियों को जल्द सीवरेज की समस्या से राहत दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed