फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Injured by attacking with a knife, snatched 20 thousand

चाकू से हमला कर घायल किया, 20 हजार छीने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Injured by attacking with a knife, snatched 20 thousand
कैथल। गांव कौल में बदमाशों ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर बीस हजार रुपये छीन लिए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कौल निवासी करनैल सिंह ने बताया कि वह खेती बाड़ी के साथ-साथ पशुओं के खरीदने बेचने का भी काम करता है। 12 दिसंबर को गांव कौल में वह अपनी मौसी के बेटे सागर की शादी में आया था। रात करीब सवा दस बजे वह डाकखाना वाली गली में जा रहा था। इसी बीच गांव कौल निवासी सचिन पहले से ही गली में खड़ा था। उसने उसका रास्ता रोक लिया और बेवजह उसके साथ मारपीट की। उसने चाकू से उस पर हमला कर दिया। साथ ही बीस हजार रुपये छीन लिए। उसने शोर मचाया तो वह मौके से भाग खड़ा हुआ। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed