{"_id":"67e5aaf35d764ce60f0ac634","slug":"information-given-to-students-on-how-to-become-rich-quickly-kaithal-news-c-18-1-knl1004-611567-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कैसे जल्दी धनवान बनें विषय दी विद्यार्थियों को जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कैसे जल्दी धनवान बनें विषय दी विद्यार्थियों को जानकारी
Fri, 28 Mar 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के कॉमर्स विभाग की ओर से वीरवार को वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को कैसे जल्दी धनवान बने विषय पर जानकारियां दी गईं। बजट और निवेश से संबंधित कई गुर भी बताए गए।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केंद्र मुंबई के प्रशिक्षक धर्मेंद्र कथूरिया ने शिरकत की। उन्होंेने कैसे जल्दी धनवान बनें विषय पर छात्रों को जानकारी दी। वह इसी कॉलेज के पूर्व छात्र व बीएससी के टॉपर रह चुके हैं। उनका अपने ही संस्थान में एक राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक के रूप में वापस आकर विद्यार्थियों को शिक्षित करना कॉलेज के लिए गौरवपूर्ण क्षण रहा। धर्मेन्द्र कुमार कथूरिया जो पूर्व में पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक भी रह चुके हैं।
कार्यशाला में वित्तीय योजना बजट निर्माण बचत की आदतें विकसित करना अनावश्यक व्यय से बचाव व बुद्धिमत्तापूर्ण निवेश जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सरल और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीपीएफ, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी जो युवाओं को स्वरोजगार एवं वित्तीय स्थिरता प्राप्त करने में सहायता कर सकती है। इस दौरान साइबर धोखाधड़ी से बचाव और बैंकिंग लोकपाल की भूमिका जैसे विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन
सत्र की विशेष उपलब्धि यह रही कि उन्होंने गवाह और जमानत के बीच अंतर को रोचक एवं हास्यपूर्ण उदाहरणों के माध्यम से इस प्रकार स्पष्ट किया कि उपस्थित छात्रों ने इसे सहजता से आत्मसात कर लिया।
इसके साथ ही उन्होंने डिजिटल बैंकिंग नेट बैंकिंग मोबाइल बैंकिंग और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर भी व्यापक
जानकारी प्रदान की। गौरतलब है कि यह कार्यशाला छात्रों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने हेतु आयोजित की गई थी जो कि राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केंद्र के मिशन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
इस मौके पर कॉलेज के 76 छात्रों एवं संकाय सदस्यों ने भाग लिया। समापन सत्र में कॉलेज के प्राचार्य सत्यबीर सिंह मेहला ने कॉमर्स विभाग के प्राध्यापक डॉ. राजबीर पाराशर, डॉ. हरिंदर सिंगला, डॉ. एस.पी. वर्मा धर्मेन्द्र कुमार कथूरिया को पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो भेंट कर उनका हार्दिक अभिनंदन किया। कार्यशाला में कॉमर्स विभाग के सभी प्राध्यापकगण उपस्थित रहें।