फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Information given to protect cotton from crop pest

कपास को फसल कीट से बचाने की जानकारी दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Information given to protect cotton from crop pest
Information given to protect cotton from crop pest - फोटो : Kaithal
कृषि विभाग की ओर से गांव खेड़ी शेरखां में प्रमोशन ऑफ कॉटन कल्टीवेशन के तहत फॉर्मर फील्ड स्कूल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ. कर्मचंद व एसडीओ डॉ. सतीश नारा के मार्गदर्शन में आयोजित फील्ड स्कूल में खंड कृषि अधिकारी डॉ. रामेश्वर श्योकंद किसानों से रूबरू हुए। डॉ. रामेश्वर श्योकंद ने कपास में लगने वाले रोग व कीट पतंगों के नियंत्रण एवं प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस समय चूसक कीट कपास की फसल में सर्वाधिक नुकसान कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि चूसक कीटों में भी सबसे अधिक घातक सफेद मक्खी का प्रकोप होता है। यदि इस कीट की रोकथाम समय पर न की जाए तो कपास की फसल की पैदावार बुरी तरह से प्रभावित हो जाती है। उन्होंने किसानों को कपास के खेत में जाकर फसल के मित्र व शत्रु कीटों की पहचान भी करवाई। उन्होंने कहा कि जिस दवा की आवश्यकता हो केवल उसी दवा का फसल पर स्प्रे करना चाहिए।
विज्ञापन

कीटनाशक विक्रेता जानकारी के अभाव में किसानों को अंधाधुंध दवाएं बांधते हैं। इनके प्रयोग से खेत में मौजूद मित्र कीट भी मर जाते हैं। किसानों को अपने खेत में दवा का स्प्रे करने से पहले विशेषज्ञ की राय अवश्य लेनी चाहिए। खंड प्रौद्योगिकी प्रबंधक डॉ. जोगिंदर सिंह ने बताया कि बॉयो गैस प्लांट लगवाने पर 12 हजार रुपये अनुदान राशि दी जा रही है। किसानों को खेती के साथ-साथ मधुमक्खी पालन व खुंबी उत्पादन भी करना चाहिए। इससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। सहायक प्रौद्योगिकी प्रबंधक डॉ. राजेश मोर ने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में सुनील, वीरेंद्र, राजेश व सतीश रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed