{"_id":"688bbf0ddba08a13780874d5","slug":"information-given-in-anti-drug-awareness-campaign-kaithal-news-c-18-1-knl1004-705290-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नशा विरोधी जागरूकता अभियान में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नशा विरोधी जागरूकता अभियान में दी जानकारी
Fri, 01 Aug 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नशा मुक्त भारत की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कैथल पुलिस ने वीरवार को कैथल व कलायत खंड में सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया गया और इसे सामाजिक बुराई बताते हुए इससे दूर रहने की अपील की गई।
इस अवसर पर एसपी आस्था मोदी ने कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन केवल व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार और समाज को बर्बादी की ओर ले जाता है। यह समाज की जड़ें दीमक की तरह खोखला कर देता है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे स्वयं भी नशे से बचें और अपने आस-पड़ोस में लोगों को भी जागरूक करें।
एसपी ने बताया कि पुलिस की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि उन्हें किसी भी नशा तस्कर की जानकारी हो, तो बिना झिझक पुलिस को सूचित करें। संवाद