{"_id":"692b48b3df9322982205d70a","slug":"information-given-about-the-responsibilities-and-duties-of-smc-kaithal-news-c-245-1-kht1011-141437-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एसएमसी के दायित्वों और कर्तव्यों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एसएमसी के दायित्वों और कर्तव्यों की दी जानकारी
Sun, 30 Nov 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय रोहेड़ा और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहेड़ा के प्रांगण में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। इसमें दायित्वों के संदर्भ में विस्तार से मार्गदर्शन किया गया।
मास्टर ट्रेनर के रूप में एबीआरसी पवन कुमार ने इस ट्रेनिंग में भाग लिया। इसके साथ ही राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहेड़ा के एसएमसी प्रधान महिपाल, राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय रोहेड़ा के एसएमसी प्रधान राम जुवारी और दोनों विद्यालयों की समस्त एसएमसी सदस्य एवं विद्यालय मुखिया सुरेशपाल, एसएमसी इंचार्ज जितेन्द्र सिकंदर तथा प्राथमिक विद्यालय इंचार्ज रणधीर सिंह उपस्थित रहे।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य एसएमसी के दायित्वों और कर्तव्यों के बारे में व्यापक जानकारी देना था, ताकि समिति विद्यालय के सर्वांगीण विकास में प्रभावी भूमिका निभा सके। एबीआरसी पवन कुमार ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें बताया कि एसएमसी का दायित्व केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि बच्चों की शिक्षा और कल्याण में वास्तविक योगदान देना है। ट्रेनिंग के दौरान सदस्यों को समझाया गया कि एसएमसी का सक्रिय योगदान बच्चों के सर्वांगीण विकास और विद्यालय के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अनिवार्य है।
विज्ञापन
प्रशिक्षण में इन प्रमुख बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया
n
विद्यालय में नामांकन और नियमित छात्र उपस्थिति सुनिश्चित करना।
n
दोपहर के भोजन की मात्रा और गुणवत्ता की नियमित निगरानी।
n
छात्र परिणाम और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में सहयोग।
n
प्रभावी अभिभावक-शिक्षक बैठकें आयोजित कर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करना।