{"_id":"663bee58306aa814b8050b2a","slug":"information-about-soil-and-water-testing-given-in-the-seminar-kaithal-news-c-18-1-knl1004-385303-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गोष्ठी में मिट्टी-पानी जांच की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गोष्ठी में मिट्टी-पानी जांच की दी जानकारी
Thu, 09 May 2024 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 09 May 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र में बुधवार को प्रगतिशील किसान क्लब व एसएमएल लिमिटेड के सहयोग से किसान गोष्ठी आयोजित की। इसमें मिट्टी-पानी आदि की जांच के बारे में जानकारी दी गई।
केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि इस गोष्ठी में किसानों को मिट्टी-पानी जांच व धान में बीज उपचार के बारे में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। वैज्ञानिक डॉ. जसबीर सिंह ने धान में बीजोपचार पर चर्चा करते हुए बताया कि धान में बीजोपचार बहुत ही आवश्यक है। बीजोपचार से धान की फसल का बीज जनिक बीमारियों, झंडा रोग आदि से बचाव होता है।
डॉ. अमित कुमार, सस्य वैज्ञानिक ने धान की विभिन्न किस्मों, खाद, सिंचाई व खरपतवार प्रबंधन पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बताया कि कैथल जिले के लिए धान की सीधी बिजाई एक वरदान साबित हो सकती हैं, जिससे 20-25 प्रतिशत पानी की बचत, श्रम की बचत, भूजल का पुनर्भरण तथा पैदावार लागत में कमी भी आती है। डॉ दीपक कुमार, मृदा वैज्ञानिक ने किसानों को मिट्टी-पानी जांच की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि किसानों को अच्छी पैदावार के लिए अपने खेतों की मिट्टी-पानी की जांच अवश्य करवानी चाहिए। डॉ. नेहा शर्मा ने किसानों को बागवानी की फसलों व डॉ प्रशांत कौशिक ने सब्जियों की फसलों की काश्त के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। किसानों की ओर से मिट्टी एवं पानी के लाए गए नमूनों की भी जांच की गई। एसएमएल लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. सुनील लालर ने कंपनी की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रगतिशील किसान क्लब के प्रधान सतबीर गिल ने किसान गोष्ठी के आयोजन के लिए कृषि वैज्ञानिकों व कंपनी के प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर सुभाष गुहणा, सुरेंद्र जाजनपुर, रामेश्वर आर्य, जॉनी राणा आदि प्रगतिशील किसान मौजूद थे।