फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Information about scientific farming was given in the seminar

Kaithal News: गोष्ठी में वैज्ञानिक खेती करने की दी जानकारी

Thu, 05 Jun 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 05 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Information about scientific farming was given in the seminar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत सौंगरी गुलियाणा में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक तकनीक, उन्नत बीजों, फसल विविधीकरण और वैज्ञानिक खेती के तरीकों की जानकारी दी।

गोष्ठी में कृषि, बागवानी,पशुपालन व मत्स्य पालन जैसे विषयों को भी शामिल किया गया। कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि किस प्रकार किसान मेहनत-तकनीक के मेल से खेती को लाभकारी बना सकते हैं।
विज्ञापन


कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताया कि कौन-कौन से उन्नत बीज उनके इलाके की मिट्टी और जलवायु अनुसार उपयुक्त हैं और कौन सी फसलें बाजार मांग अनुसार अधिक लाभ दे सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान गांवों में जमीन की समस्या को लेकर केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान करनाल के वैज्ञानिक डॉ. अश्वनी ने विशेष समाधान बताए। इस दौरान राजौंद खंड कृषि अधिकारी डॉ. हरमीत सिंह ने कहा कि यह अभियान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उनका लक्ष्य है कि शोध संस्थानों में किए गए प्रयोगों और परिणामों को खेतों तक पहुंचाया जाए, ताकि किसान समृद्ध बन सकें। इस दौरान एनडीआरआई, भारतीय गेहूं एवं जौं अनुसंधान संस्थान, तथा केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान करनाल के वैज्ञानिकों ने बहुपयोगी सुझाव साझा किए।


इस दौरान एनडीआरआई डॉ. विवेक शर्मा, डाॅ. अश्वनी कुमार, प्रशांत शर्मा, पशु चिकित्सक डाॅ. पूनम, खंड कृषि अधिकारी डॉ. हरमीत सिंह, ऋषि सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed