फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Information about plans not to crowd the stall, ADC's tally

अंत्योदय मेला-न ज्यादा लोग पहुंचे, न कर्मचारी जानकारी से अपडेट मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Information about plans not to crowd the stall, ADC's tally
कैथल। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट अंत्योदय उत्थान योजना के तहत बुधवार को बीडीपीओ कार्यालय में आयोजित मेले में न तो भीड़ दिखी ना ही कर्मचारी नई जानकारियों से अपडेट रहे। निरीक्षण करने निकले एडीसी समवर्तक सिंह इस व्यवस्था पर भड़क गए। उन्होंने विभिन्न विभागों के काउंटरों पर अधिकारियों-कर्मचारियों को फटकार लगाई। मेले में बैंकों के काउंटर न मिलने पर भी एडीसी की त्योरी चढ़ गई और बैंकों की कार्यप्रणाली पर आला अफसरों को पत्र लिखने का निर्देश दिया। साथ ही रोजगार और पशुपालन विभाग के काउंटरों को हॉल के बाहर लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एडीसी सबसे पहले हॉल के बाहर काउंसलर्स को रजिस्टर मेंटेन न करने पर फटकार लगाई। इसके बाद हॉल के अंदर पहुंचने पर एक-एक काउंटर पर जाकर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने हॉल के अंदर महिला विकास निगम के कर्मचारियों से अधिकारी के न पहुंचने की बात पूछी तो कर्मचारी ने कहा कि वह घरौंडा गईं हैं। इस पर एडीसी ने कहा कि उन्हें कहिए कि यहां एक बार जरूर आएं। यह ज्यादा जरूरी है। इसके बाद एक काउंटर पर एडीसी ने कर्मचारी से पूछा कि आज आपके कितने लक्षित परिवार हैं। कर्मचारी इसकी जानकारी नहीं दे पाया तो एडीसी ने जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि हर काउंटर पर लक्षित परिवारों का डेटा होना चाहिए।
विज्ञापन

इसके बाद रोजगार विभाग के काउंटर पर कर्मचारी को रजिस्टर को ढंग से मेंटेन करने को कहा। एनआईसी के काउंटर पर उन्होंने सीएससी की जानकारी दे रहे कर्मचारी से पूछा कि यदि उन्हें सीएससी लेना हो तो कैसे लिया जाए? एक दो चरण बताकर कर्मचारी आगे कुछ भी नहीं बता पाया। इस पर एडीसी ने जमकर फटकार लगाई। इसके बाद एडीसी ने रोजगार विभाग के काउंटर पर जाकर जानकारी जुटाई तो कर्मचारी रोजगार कैसे हासिल करें, इसकी जानकारी नहीं दे पाया। एडीसी ने कहा कि यह सबसे महत्वपूर्ण काउंटर है। इसे बाहर लगाया जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों को जानकारी मिल सके। इसके बाद एडीसी ने हॉर्टिकल्चर विभाग के काउंटर का निरीक्षण किया। उनके काम की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सभी योजनाओं की जानकारी देने के लिए ब्रोशर तैयार किया है। हर विभाग इसी प्रकार तैयारी करें। इसके बाद पशुपालन विभाग के काउंटर को उन्होंने हॉल के बाहर लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी ने अग्रणी बैंक के काउंटर पर कर्मचारियों की संख्या पूछी तो पता चला कि केवल पीएनबी से ही कर्मचारी पहुंचे हैं। इस पर एसडीएम ने अग्रणी बैंक अधिकारियों को डांट लगाई। कहा कि मुख्य बैंकों के मैनेजर यहां आने चाहिए। सभी को सख्त निर्देश जारी किया जाए। एडीसी ने एलडीएम की एक न सुनीं और निर्देशों का पालन करने को कहा।

बुधवार को 329 लाभार्थियों को मेले में बुलाया गया था। इसमें से दोपहर एक बजे तक महज 36 लोग ही पहुंचे थे। एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे हर लाभार्थी को फोन कर जानकारी दें और उन्हें बुलाएं ताकि अधिक से अधिक लोग मेले में आएं। इस चरण में 5100 लक्षित परिवारों को पूरे जिले में आयोजित होने वाले मेलों में बुलाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed