{"_id":"698cd93762d7391dba08b90b","slug":"information-about-free-treatment-for-tb-kaithal-news-c-18-1-knl1004-844007-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: टीबी के मुफ्त इलाज की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: टीबी के मुफ्त इलाज की दी जानकारी
Thu, 12 Feb 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
राजौंद। गांव किच्छाना में क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा बैठक आयोजित की गई। स्वास्थ्य निरीक्षक तेलू राम ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15 दिन से अधिक बुखार, लगातार खांसी, रात में पसीना, बेचैनी और वजन कम होना टीबी के प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करानी चाहिए।
उन्होंने बताया कि टीबी की पुष्टि होने पर सरकार छह माह तक निशुल्क उपचार उपलब्ध कराती है। निक्षय पोषण योजना के तहत मरीज को प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता दी जाती है। संवाद
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि टीबी की पुष्टि होने पर सरकार छह माह तक निशुल्क उपचार उपलब्ध कराती है। निक्षय पोषण योजना के तहत मरीज को प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता दी जाती है। संवाद
विज्ञापन