फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Inflation spoiled the budget, now there is a cut in the expenses of the house

महंगाई ने बिगाड़ा बजट, खर्चों में लग रहा कट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Inflation spoiled the budget, now there is a cut in the expenses of the house
आए दिन बढ़ती महंगाई ने आमजन का बजट बिगाड़ दिया है। स्थिति यह है कि घरों में रसोई का खर्च दोगुना तक बढ़ गया है। ऐसे में लोगों को मासिक बजट को व्यवस्थित करने के लिए अपने खर्चों में कटौती करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

साल की शुरुआत से अब तक सबसे ज्यादा पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल और रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है। खाद्य तेलों के दाम बीते 6 महीने में 40-50 रुपये तक बढ़े हैं। वहीं पेट्रोल-डीजल के दाम तो हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। इस वजह से ट्रांसपोर्टेशन महंगा हुआ है। इसका असर दाल, मसाले सहित अन्य वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ा है।
विज्ञापन

एक जनवरी 2021 में पेट्रोल 83.59 रुपये प्रति लीटर, डीजल 73.90 रुपये प्रति लीटर था। आज पेट्रोल की कीमत 104.68 रुपये, डीजल 96.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। ऐसे में पेट्रोल 21.09 रुपये प्रति लीटर-डीजल 22.66 रुपये लीटर महंगा हुआ। पेट्रोल-डीजल की तरह खाद्य तेलों ने भी लोगों को रुलाया है। जनवरी में 125-135 रुपये प्रति लीटर तक बिकने वाला सरसों तेल 180 रुपये बिक रहा है। रिफाइंड जहां 90-110 रुपये में बिकता था, उसके दाम अब 150-160 रुपये तक हैं। ऐसे में सरसों तेल और रिफाइंड ऑयल 50 रुपये तक महंगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसोई गैस के दामों में हुई वृद्धि से भी लोग परेशान हैं। घरों के अलावा यह होटल और रेस्तरां पर भी असर डाल रहे हैं। जनवरी में घरेलू सिलिंडर 730 रुपये का था, अब कीमत 900 रुपये के पार हो गई है। ऐसे में कीमत छह महीने में लगभग 200 रुपये बढ़ी है। इसके साथ ही प्याज 50 रुपये किलो और टमाटर 70 रुपये बिक रहे हैं।
एक्ससाईड ड्यूटी घटने से तेल में मिली राहत-
मैसर्ज गोयल ट्रेडिंग कंपनी के संचालक विकास गोयल ने बताया कि बीते 20 दिनों पहले सरकार ने सरसों के तेल पर एक्साइज ड्यूटी घटा दी है, जिससे त्योहारी सीजन में लोगों को सरसों के तेल में 12 रुपये सस्ता होने से राहत मिली है। इस समय एक लीटर तेल की बोतल 168 रुपये की है।
किसान गुलाब ने बताया कि सरसों का तेल महंगा होने का कारण सरसों की समय पर बिक्री न होना है। यदि सरसों की बिक्री सही हो जाए तो तेल इतना महंगा नहीं होता। कई मंडियों में तो सरसों की खरीद ही नहीं होती। उसने भी बीते वर्ष 6 एकड़ में सरसों लगाई थी, जिससे उसकी बिक्री नहीं हुई। उसे घर पर ही प्रयोग करनी पड़ी। सरकार को चाहिए कि किसानों को सरसों की फसल के प्रति प्रोत्साहन करे और समय पर उसकी खरीद करे।
फोटो नंबर-30
गृहिणी किरण सब्जियों में एकदम से महंगाई की मार पड़ने से रसोई में सब्जी बनाने के लिए अधिक राशि खर्च करनी पड़ रही है। टमाटर, गोभी महंगी होने के कारण अब सब्जी में इसे डालना बहुत कम कर दिया है। सरकार को चाहिए कि वह सब्जी के दामों में कमी लाए।

फोटो नंबर-31
गृहिणी रितु सभी खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है। गैस सिलिंडर 900 रुपये के पार पहुंच गया है। जहां पहले रसोई में महीने का 4 हजार खर्चा था, वहीं अब 8-9 हजार लगते हैं। महंगाई सीधे तौर पर दोगुना बढ़ गई है। सरकार को सब्जियों व गैस सिलिंडर के दाम कम करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed