{"_id":"67896ca4d715e18fa5004cb7","slug":"indira-gandhi-pg-womens-college-first-in-rangoli-competition-kaithal-news-c-245-1-kht1001-126626-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रंगोली प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रंगोली प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय में भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार इलेक्ट्रोरल क्लब के तत्वावधान में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कपिल मुनि महिला महाविद्यालय कलायत के प्राचार्य राजेश सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस दौरान कई प्रतियोगिताएं करवाई गई। जिनमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों की कई टीम ने भाग लिया। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग व स्टाफ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली टीमों ने भाषण और सुंदर रंगोली व मेहंदी के डिजाइन बनाकर मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय कैथल प्रथम, चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड डंडवाना, कैथल द्वितीय और आरकेएसडी कॉलेज, कैथल की टीम तृतीय स्थान पर रही।
प्राचार्य राजेश सैनी ने कहा कि वोटर आईडी बनवाना और अपने वोट का इस्तेमाल करना हमारे लिए एक शक्ति की तरह है, जिसका उपयोग हम भारतीय नागरिक होने के नाते कर सकते हैं। कॉलेज प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्राओं को वोट की अहमियत बताते हुए उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय, कैथल ने पहला, चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय फतेहपुर पूंडरी ने दूसरा और चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड डंडवाना, कैथल की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय, कैथल की टीम प्रथम, राजकीय कॉलेज राजौंद की टीम द्वितीय और चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय, फतेहपुर पूंडरी की टीम तृतीय स्थान पर रही। सभी विजेता टीमों को 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन निर्वाचन आयोग की ओर से सम्मानित किया जाएगा। काउंसलर के तौर पर सुनीता गुप्ता, चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड, सुदेश गवर्नमेंट कॉलेज, राजौंद और रीता चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय पूंडरी उपस्थित रहे। इस मौके पर इलेक्ट्रोरल क्लब इंचार्ज सीमा गोयल व स्टाफ से सीमा सुनेजा ,कुसुम ,अरुणा व दीपिका मौजूद थी।