फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   India alliance is ready for Lok Sabha elections: Dhanda

Kaithal News: लोस चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन है तैयार ः ढांडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
India alliance is ready for Lok Sabha elections: Dhanda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने शनिवार को दिल्लों वाली में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उनके साथ इंडिया गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता भी मौजूद रहे।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्या सुनी। ढांडा ने कहा कि इस क्षेत्र की समस्या उनकी समस्या होगी। इंडिया गठबंधन के सभी सांसद हरियाणा और कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र की आवाज पूरी मजबूती से उठाएंगे। हरियाणा में इंडिया गठबंधन लोकसभा की सभी 10 सीटें मजबूती से जीतेगा। इस बार भाजपा की सीधी लड़ाई इंडिया गठबंधन से है। पहले ये समझना पड़ेगा कि जो देश से गद्दारी करते हैं, इंसान को इंसान, किसान को किसान और युवा को युवा नहीं समझते।
विज्ञापन


ऐसे लोगों को 2014 व 2019 में जीतने का मौका कैसे मिल गया। इसलिए सभी ने अपने निजी स्वार्थ भूलकर देश को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन बनाया, ताकि देशभक्तों को वोट न बंटे। जब से इंडिया गठबंधन बना है तब से भाजपा के हाथ पैर फूले हुए हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गज्जन सिंह, सतबीर गोयत, राजू कांगड़ा, आदित्य बंसल, आयुष खटकड़, मोना सिवाच, हरजिंद्र सिंह, जसविंद्र खरकां आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed