{"_id":"67d73bf147b3b678ec036b90","slug":"independent-presidents-will-not-be-made-part-of-the-party-kaithal-news-c-245-1-kht1001-129202-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: निर्दलीय अध्यक्षों को नहीं बनाएंगे पार्टी का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: निर्दलीय अध्यक्षों को नहीं बनाएंगे पार्टी का हिस्सा
Mon, 17 Mar 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 17 Mar 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
कैथल। नगर निकाय चुनाव में जिले की तीनों सीटों पर भाजपा को मिली हार के बाद भाजपा ने बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत निर्दलीय अध्यक्षों को पार्टी का हिस्सा नहीं बनाया जाएगा। इसको लेकर सोमवार को पंचकूला के पंच कमल में समीक्षा बैठक होगी। यह जानकारी भाजपा जिला प्रभारी अमरपाल राणा ने दी है।
जानकारी के अनुसार नगर निकाय चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों को कलायत, पूंडरी और सीवन में हार मिली थी। वहीं, कैथल में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी भाजपा के खिलाफ बगावत कर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की जीत होने पर पार्टी में प्रवेश बंद करने का बयान दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि हमारा कोई नजदीकी नहीं है, सिर्फ कमल का फूल हमारा है। यदि निर्दलीय को अध्यक्ष बनाओगे तो भाजपा में उनकी एंट्री नहीं होगी। उनके लिए पार्टी के दरवाजे बंद हैं।
कैथल भाजपा जिला प्रभारी अमरपाल राणा ने स्पष्ट किया कि पार्टी ने निर्णय लिया है कि जो निर्दलीय उम्मीदवार भाजपा प्रत्याशियों को हराकर चुनाव जीते हैं, उन्हें भाजपा में शामिल नहीं किया जाएगा और न ही उन्हें पार्टी का पटका पहनाया जाएगा। इस फैसले के पीछे पार्टी की मंशा यह है कि भविष्य में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों को मजबूत समर्थन मिले और पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बना रहे।
विज्ञापन
कैथल जिले की तीनों नगर पालिका चुनावों में हार के बाद भाजपा ने पंचकूला में समीक्षा बैठक बुलाने का फैसला किया है। इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और जिला चुनाव अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में हार के कारणों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी।