{"_id":"66e35ed7f27197b0c2010825","slug":"independent-or-party-will-win-again-in-pundri-kaithal-news-c-18-1-knl1004-474115-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पूंडरी में फिर से निर्दलीय या फिर जीतेगी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पूंडरी में फिर से निर्दलीय या फिर जीतेगी पार्टी
Fri, 13 Sep 2024 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र राणा
पूंडरी। पूंडरी सीट जो कि निर्दलीय प्रत्याशियों को पिछले लगातार छह चुनावों में विजयी बनाती रही है। वहीं इस बार भी समीकरण कुछ ऐसे ही बनने के संकेत दिखाई देने लगे हैं। हालांकि भाजपा ने नया चेहरा उतार कर चुनाव को रोमांचक बना दिया है। कांग्रेस ने पूर्व विधायक सुल्तान सिंह जडौला पर भरोसा जताया है।
आठ माह पहले भाजपा में शामिल हुए सतपाल जांबा ने भाजपा के टिकट के मज़बूत दावेदार पूर्व विधायक दिनेश कौशिक व पूर्व विधायक तेजवीर सिंह के टिकट काटकर हलके में सनसनी फैला दी। कसबे की लोगों की मानें तो कांग्रेस के टिकट के ल पूंडरी से लगभग 30 दावेदारों ने दावेदारी जताई थी। सुरजेवाला और हुड्डा खेमे में रस्सीकशी की बात कही जा रही थी लेकिन अंततः बाज़ी सुल्तान सिंह जडौला के हाथ लगी।
नतीजा, वीरवार को सबसे अधिक कांग्रेस पार्टी के दावेदारों ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल कर पूंडरी हलके के चुनाव को रोमांचक बना दिया है। अब देखना यह होगा कि पूंडरी हल्का निर्दलीय परंपरा को जारी रखते हैं या फिर पार्टी को जिताते हैं। संवाद