फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   increasing cold in the morning and evening

Kaithal News: सुबह और शाम बढ़ रही ठंड

Mon, 25 Nov 2024 05:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 25 Nov 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
increasing cold in the morning and evening
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में अब सुबह और शाम के बढ़ रही ठंड के बीच लोग परेशान होने लगे हैं। अभी दिन में गर्मी और शाम के समय ठंड होने से बीमारियों का खतरा रहता है। पिछले करीब एक सप्ताह से धुंध तो नहीं छा रहीं लेकिन ठंड लोगों को परेशान कर रही है।

शुरुआती समय में बढ़ती ठंड के चलते लोग वायरल बुखार और खांंसी, जुकाम से ग्रस्त हो रहे हैं। चिकित्सकों के पास ऐसे मरीजों की ओपीडी बढ़ गई हैं। वहीं कुछ लाेग इसका अपने स्तर पर प्राथमिक उपचार भी ले रहे हैं।
विज्ञापन


उधर, मौसम विशेषज्ञों की माने तो इस बार धुंध कम और पाला अधिक पड़ने की संभावना है। अब जिले में रात का तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क आया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले एक सप्ताह तक बादल व बरसात की कोई संभावना नहीं है। तापमान के गिरावट का असर सीधे मौसम पर दिखाई दे रहा है। सुबह व शाम को ठंड लगने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन और रात का तापमान असंतुलित बना हुआ है। रात में ठंड होने लगी है, लेकिन दिन में अभी गर्माहट है। रविवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस पर है, जबकि रात को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। ऐसे में रात में ठंड और दिन में गर्माहट होने से लोगों स्वास्थ्य को लेकर अधिक सजग रहने की जरूरत है।

गेहूं की बिजाई के लिए अच्छा बना वातावरण ः जिला कृषि उपनिदेशक डाॅ. बाबू लाल अनुसार 12 डिग्री सेल्सियस तक रात का तापमान गेहूं की बिजाई के लिए बहुत अच्छा है। इस बार गेहूं की फसल की बिजाई समय से होने की उम्मीद है।

जिला नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डाॅ. आरडी चावला ने बताया कि अब सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। बच्चे विशेषकर गर्म कपड़ें पहनना शुरू कर दें। इस समय बुखार व खासी के मरीजों की सबसे ज्यादा शिकायत रहती है। ठंड के मौसम में स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। प्रोटीन युक्त खाना और मौसम के अनुसार गर्म कपड़े पहनना जरूरी है। सुबह-शाम और रात के वक्त विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

चिकित्सकों ने बताया कि मौसम बदलते समय वायरल फीवर आता है। लोगों को इसका उपचार लेना चाहिए। अपने स्तर मेडिकल स्टोर से दवा लेने की बजाय चिकित्सक से परामर्श के आधार पर ही दवा ली जाएं। चिकित्सकों ने लोगों को अपने स्तर पर दवा का प्रयोग न करने की सलाह दी है।


बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि इस समय सबसे अधिक छोटे बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। कभी सर्द तो कभी गर्म मौसम होने के कारण सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियां लोगों को परेशान कर रही हैं। बीमारियों से बचाने के लिए बच्चों के कपड़ों को साफ रखना चाहिए। इसके साथ ही हरी सब्जियों को फ्रीज में अधिक देर तक न रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed