{"_id":"64caafa10adb1242f50079b8","slug":"increased-humidity-due-to-strong-sunlight-and-heat-kaithal-news-c-18-1-knl1004-188110-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तेज धूप और गर्मी से बढ़ी उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तेज धूप और गर्मी से बढ़ी उमस
Thu, 03 Aug 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 03 Aug 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एक सप्ताह से तापमान में निरंतर बढ़ोतरी के चलते अब गर्मी ने पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री और न्यूनतम 27.2 डिग्री दर्ज किया गया है। दोपहर में बदन झुलसाने वाली धूप रही तथा गर्म हवाओं ने लोगों को लू का अहसास करवाया।
मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी दिनों में गर्मी का प्रभाव बना रहने की संभावना जताई है। दोपहर में गर्मी का प्रभाव अधिक होने के कारण बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम निपटाने के लिए घरों से निकले लोग भी धूप से बचाव का इंतजाम किए हुए नजर आए। ठंडे पेय पदार्थों का भी लोगों ने जमकर उपयोग किया।
तापमान में बढ़ोतरी होने से लोग बुधवार को पसीने से तरबतर रहे। पूरे दिन शरीर में चिपचिपाहट रही। पंखे व कूलर भी गर्मी से राहत नहीं दिला पा पाए। धूप की तपिश से बचाव के युवा तथा महिलाएं चेहरे व सिर को कपड़े से ढककर सड़कों से गुजरते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
जरूरी कार्यों से ही लोग घरों से बाहर निकल सके। गर्मी में लोगों को बिजली की कटौती भी झेलनी पड़ी। गांव और शहर में शेड्यूल के आधार पर आपूर्ति नहीं हो पाई। कई जगहों पर तारों की मरम्मत का काम किया गया। इस वजह से दिन में पांच घंटे तक बिजली बाधित रही।
कृषि उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने कहा कि आगामी कई दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगी। कभी धूप तो कभी बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर बूंदाबांदी होने की भी
संभावना है।