फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Increased demand for dry fruits has led to increased buying in the market.

Kaithal News: ड्राई फ्रूट की बढ़ी मांग बाजार में खरीदारी तेज

Wed, 26 Nov 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 26 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Increased demand for dry fruits has led to increased buying in the market.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। सर्दी के मौसम ने दस्तक देते ही शहर के बाजारों में ड्राई फ्रूट की मांग में तेजी आ गई है। काजू, बादाम, अखरोट और किशमिश की खरीदारी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। परिवारों में स्वास्थ्य के प्रति बढ़ते जागरूकता और ठंड में ऊर्जा की जरूरत के चलते लोग अधिक मात्रा में सूखे मेवे खरीद रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि बिक्री समय से पहले बढ़ गई है और ग्राहकों की आवाजाही भी कई गुना बढ़ चुकी है। इस समय विभिन्न किस्मों के मेवे लोगों का विशेष आकर्षण बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि बादाम 750 से 790 रुपये प्रति किलो, अखरोट 650 से 850 रुपये प्रति किलो, किशमिश 500 रुपये प्रति किलो और काजू 800 से 1100 रुपये प्रति किलो की रेंज में उपलब्ध हैं। राजू के अनुसार इस सीजन में खासकर बादाम और काजू की मांग काफी ज्यादा है। वहीं अखरोट की कीमतों में भी इस साल थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। दुकानदार राजू का कहना है कि ड्राई फ्रूट की बिक्री पर सर्दियों का सीधा प्रभाव पड़ता है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, वैसे-वैसे ड्राई फ्रूट की खरीद में और उछाल आएगा। उन्होंने बताया कि कई परिवार त्योहारों और समारोहों के लिए भी मेवे पैक करवाकर ले जा रहे हैं। इसके अलावा उपहार स्वरूप ड्राई फ्रूट देने का चलन भी तेजी से बढ़ रहा है। शहर के बाजारों में इन दिनों ड्राई फ्रूट की खरीददारी ने रौनक बढ़ा दी है।

सर्दियों में ड्राई फ्रूट स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, इसलिए वे हर साल इस मौसम में ज्यादा मात्रा में मेवे खरीदकर रखते हैं। यह परिवार के लोगों की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। - रोबिन
विज्ञापन


बाजार में उपलब्ध नई-नई किस्मों और पैकिंग ने लोगों का ध्यान खींचा है। अच्छी क्वालिटी के ड्राई फ्रूट मिलने से ग्राहकों की संतुष्टि बढ़ी है और खरीदार पसंद के मेवे खरीद रहे हैं। -अमन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed