फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Increase in the power of the management committee

Kaithal News: प्रबंधन समिति की शक्ति में इजाफा

Fri, 26 May 2023 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 26 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Increase in the power of the management committee
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। सरकारी स्कूल भवन व परिसर सुंदर बने इसके लिए सरकार ने स्कूल प्रबंधन समिति की शक्ति में इजाफा किया है। स्कूलों की एसएमसी पांच लाख की जगह 25 लाख रुपये तक के विकास कार्य स्कूलों में करवा सकेगी। वो बात अलग है कि एसएमसी द्वारा करवाए जाने वाले इस विकास कार्यों पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मॉनिटरिंग रहेगी।

गौरतलब है कि वर्तमान में सरकारी स्कूलों में पांच लाख से ऊपर के कार्य टेंडर के माध्यम से होते है। पांच लाख से कम लागत के कार्य ही स्कूल स्तर पर कराए जाते हैं, लेकिन अब स्कूल प्रबंधन समिति को स्कूल में 25 लाख रुपये तक के विकास कार्य कराने का अधिकार दिया गया है।
विज्ञापन


इससे स्कूलों में सही समय विकास कार्य हो सकेंगे। समय पर स्कूल भवन परिसर की रिपेयरिंग, परिसर के सौंदर्यीकरण व अन्य कार्यों के लिए समय से लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। क्योंकि पहले बड़े काम के लिए उपयोग में लाई जाने वाली टेंडर प्रक्रिया में समय लगता था। इसके लिए हरियाणा राज्य शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से सभी जिला परियोजना संयोजकों को पत्र जारी कर दिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जारी पत्र के अनुसार सभी राजकीय प्राथमिक, उच्च, माध्यमिक व वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में समग्र शिक्षा स्कीम के तहत 25 लाख रुपये तक के कार्य एसएमसी करा सकेगी। इसमें भवन निर्माण व मरम्मत के कार्य शामिल हैं। समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि स्कूलों में विकास कार्यों के लिए एसएमसी 25 लाख रुपये तक के कार्य करवा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed