फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Increase in day temperature due to sunlight

Kaithal News: धूप निकलने से दिन के तापमान में हुई बढ़ोतरी

Fri, 10 Jan 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 10 Jan 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Increase in day temperature due to sunlight

विज्ञापन
कैथल। जिले में वीरवार को भी मौसम का मिजाज बदला और धूप खिली। हालांकि सुबह के समय कोहरा देखने को जरूर मिला पर धूप से दिन से तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को राहत मिली।

वीरवार को धूप खिलने के बाद खेल मैदान और पार्कों में चहल-पहल बढ़ी। हालांकि शीतलहर चलने से ठंड का असर ज्यादा हो रहा है। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अब शुक्रवार को मौसम खुश्क रहने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से रात्रि तापमान में गिरावट की संभावना है। शनिवार को बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सीवन में सुबह सात बजे के बाद अचानक घनी धुंध ने पूरे वातावरण को अपनी चादर में समेट लिया। दृश्यता इतनी कम हो गई कि वाहनों को लाइटें जलाकर सावधानीपूर्वक चलना पड़ा। लेकिन दो घंटे के बाद ही सूर्य देवता ने दर्शन दिए और लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed