{"_id":"66874c459870b900420c5e98","slug":"inauguration-of-model-town-entrance-on-jind-road-kaithal-news-c-18-1-knl1004-424048-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जींद रोड पर मॉडल टाउन प्रवेश द्वार का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जींद रोड पर मॉडल टाउन प्रवेश द्वार का लोकार्पण
Fri, 05 Jul 2024 06:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के जींद रोड पर स्थित मॉडल टाउन में 13 लाख रुपये की लागत से बने प्रवेश द्वार व बस क्यू शेल्टर का बुधवार शाम के समय उद्घाटन किया। नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग व प्रतिनिधि सुरेश गर्ग नौच और एसोसिएशन के प्रधान सुभाष गोयल ने रिबन काटकर इसका लोकार्पण किया।
इस मौके पर मॉडल टाउन एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के प्रधान सुभाष गोयल ने बताया कि मॉडल टाउन में सभी मार्गाें पर पहले से ही गेट बने हुए हैं। जींद रोड पर जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के पास स्थित गेट 1998 में बनाया गया था। यह 1998 के बाद से काफी पुराना हो चुका था। इस कारण इसका जीर्णोद्धार करना जरूरी था।
जीर्णोद्धार की मांग नगर परिषद की अध्यक्ष से की गई थी। उन्होंने इस मांग को सदन की बैठक में रख इसके लिए 13 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की थी। अब यह गेट नए सिरे से बनकर तैयार हुआ है। बताया कि गेट का निर्माण करीब चार महीने पहले ही निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जो लोकसभा चुनाव के बाद आचार संहिता हटने के बाद निर्माण कार्य पूरा हुआ है। बस क्यू शेल्टर नहीं था। लोगों की मांग थी कि बस क्यू शेल्टर बनाया जाए। इसके बाद इसका निर्माण भी किया गया। प्रधान ने बताया कि गोशाला के लिए जमीन दी है, इसके लिए भी नगर परिषद की अध्यक्ष व अधिकारियों का आभार जताया है। इस मौके पर जयदेव गुप्ता, मोंटी खुरानिया, सुरेंद्र जैन, सुभाष धनौरी, वीरभान, कृष्ण बंसल, विनोद सिंगला, अशोक गुप्ता, सज्जन गोयल, प्रवीन गर्ग, अंकुर कंसल, लालचंद आदि मौजूद रहे।