{"_id":"12d31fc9fede3953ffbc51d104ba9d3b","slug":"inaugration-of-punjabi-seva-sadan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी सेवा सदन की भव्य इमारत जनता को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी सेवा सदन की भव्य इमारत जनता को समर्पित
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
Updated Mon, 21 Jul 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। लोक निर्माण एवं उद्योग मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को नीम साहब गुरुद्वारा के पास नवनिर्मित पंजाबी सेवा सदन के प्रथम ब्लॉक का लोकार्पण किया।
उन्होंने इसके निर्माण में सहयोग के लिए 40 लाख रुपये का अनुदान देने का भी ऐलान किया। साथ ही लोगों के आग्रह पर इस हॉल का नाम पंजाबी नेता स्व. अर्जुन गुलाटी के नाम पर रखने का भी ऐलान किया।
इस मौके पर सेवा पंथी आश्रम के महंत हरीश शास्त्री, भगवान दास व आशीष शास्त्री भी मौजूद रहे। पंजाबी सेवा सदन कार्यकारिणी सहित समाज के लोगों ने मंत्री का अभिनंदन किया। इसके निर्माण में सहयोग के लिए सुरजेवाला ने समाज के गण्यमान्य लोगों एवं अधिकारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाबी कौम ने अपनी मेहनत और स्वाभिमान के बल पर अपना भाग्य खुद लिखा है। इस मेहनती कौम ने देश की आजादी के बाद खाली हाथ आकर भी हिंदुस्तान की सरजमीं पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि दिवंगत अर्जुन गुलाटी का आज सपना साकार हुआ है। सुरजेवाला ने कहा कि पंजाबी समुदाय के अधिकतर बुजुर्गों की तरह उनकी मां ने भी पाकिस्तान में जन्म लिया था।
उन्होंने कहा कि पंजाबी सेवा सदन का निर्माण अपने आप में अनुकरणीय है। अब तक जितना ब्लॉक बन पाया है, उसमें 14 कमरे तथा एक बड़ा हॉल शामिल है। दूसरा ब्लॉक भी शीघ्र बनकर तैयार हो जाएगा।
इस मौके पर पंजाबी सेवा सदन के प्रधान प्रदर्शन परूथी ने स्वागत करते हुए बताया कि लोक निर्माण मंत्री द्वारा पंजाबी सेवा सदन के निर्माण हेतु इससे पूर्व भी एक करोड़ 33 लाख रुपये दिए गए हैं।
पंजाबी सेवा सदन तथा पूंडरी पंजाबी सभा द्वारा लोक निर्माण मंत्री को सम्मानित किया गया। अन्य वक्ताओं में दिलबाग मोर, इंद्र सिंह सरदाना, सतीश राजपाल, पवन थरेजा, सोनू सेठ, महेश दुआ, पार्षद कृष्ण गांधी, डा. जगमोहन कालड़ा शामिल थे। कार्यक्रम का मंच संचालन महेंद्र खन्ना ने किया। इस मौके पर सुशम कपूर, आरके निझावन एडवोकेट, सुधीर मेहता, विनोद मिड्डा, नरेश बत्रा, संदीप मलिक, सुभाष कथूरिया, अरविंद चावला, नरेंद्र मिगलानी, तुलसीदास सचदेवा, सुरजीत सिंह एडवोकेट, कृष्ण नारंग, लवली गुलाटी, राजन सेठ, ओम प्रकाश दुआ, डॉ. अश्वनी खुराना, दर्शन लाल मनचंदा, रामकृष्ण डिगानी, राजकुमार मखीजा, जुगल मिगलानी सहित पूंडरी, सीवन, पंजाबी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डॉ. बलजीत ढुल एंड पार्टी, पंजाब के लोक गायक जीवन जईया ने अपनी प्रस्तुति से धूम मचाई।