{"_id":"6a91dfe99dbdc9da71003c85","slug":"in-volleyball-the-pundri-team-defeated-the-indian-army-team-3-2-kaithal-news-c-245-1-kht1014-154389-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वाॅलीबॉल में पूंडरी की टीम ने इंडियन आर्मी की टीम को 3-2 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वाॅलीबॉल में पूंडरी की टीम ने इंडियन आर्मी की टीम को 3-2 से हराया
Sat, 29 Aug 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
वॉलीबॉल मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ी व मुख्यातिथि। कोच
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार शाम को इंडोर-आउटडोर स्टेडियम पूंडरी में वॉलीबॉल मैच का आयोजन हुआ। मुकाबला इंडियन आर्मी बीकानेर युनिट और पूंडरी कोचिंग सेंटर की टीम के बीच खेला गया। पूडरी कोचिंग सेंटर की टीम ने 3 और बीकानेर की टीम ने 2 सेट अपने नाम किए। इस तरह 3 तीन सेट जीतकर पूंडरी की टीम ने मैच अपने नाम कर लिया है।
खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नवीन जिंदल फाउंडेशन के कैथल प्रभारी रविंद्र धीमान ने खिलाड़ियों को खेलों के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि युवाओं के लिए बेहतर भविष्य बनाने के अवसर भी प्रदान करते हैं। नगरपालिका पूंडरी के चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश गोस्वामी ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन और उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद से प्रेरणा लेकर खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही, उन्होंने ओलंपिक खेलों में भारत के गौरवपूर्ण इतिहास और खिलाड़ियों के योगदान की जानकारी दी।
कार्यक्रम में नवीन जिंदल फाउंडेशन पूंडरी के प्रभारी अरविंद गोलन, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच गुरमीत, राजीव फुटबॉल कोच, वॉलीबॉल कोच कर्मवीर सिंह, माॅ. नीरज गोलन, वीरेंद्र सहारन, फौजी धर्म सिंह, बलविंदर दादूपुर सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -- -- --
आज होगा हॉकी का मैच
महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस की याद में 29 अगस्त यानी शनिवार को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश में पहली बार वर्ष 2012 में खेल दिवस मनाया गया था। इसी दिन को खास बनाने के लिए कैथल के गांव हाबड़ी में बने अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम में शनिवार को हॉकी का मैच करवाया जाएगा।