फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   In view of the rising corona outbreak, preparations for the construction of new Kovid Care Center and Temporary Hospital started in the city

In view of the rising corona outbreak, preparations for the construction of new Kovid Care Center and Temporary Hospital started in the city

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
In view of the rising corona outbreak, preparations for the construction of new Kovid Care Center and Temporary Hospital started in the city
कोरोना को लेकर भविष्य में यदि जरूरत हुई तो जिला प्रशासन ने नए कोविड केयर सेंटर या फिर अस्थाई अस्पताल बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीसी सुजान सिंह ने बुधवार को शहर में एचसीटीएम कॉलेज में बनें अस्पताल, छोटू राम इंडोर स्टेडियम, राधा स्वामी सत्संग भवन का दौरा किया। उनके साथ स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। एसडीएम ने पट्टी अफ्गान में स्थित जिला स्टेडियम का दौरा किया।
विज्ञापन

डीसी ने इस दौरान कहा कि जिले में विकल्प के तौर पर प्रयोग की संभावनाओं के मद्देनजर तैयारियां की जाएं। उन्होंने स्वास्थ्य, लोक निर्माण, जन स्वास्थ्य, बिजली विभाग, नगर परिषद व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों निर्देश दिए कि छोटू राम इंडोर स्टेडियम में लगभग 100 बेडों की व्यवस्था हो सकती है, इसके लिए सभी विभाग तैयारियां पूरी करें। ताकि जरूरत पडऩे पर इस स्थान पर कोविड केयर सेंटर स्थापित किया जा सके। इसके साथ-साथ राधा स्वामी सत्संग भवन में भी आवश्यक इंतजाम पूरे करें और इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन हो। इन स्थानों पर बिजली, पानी जैसी जरूरी सुविधाएं पहले से ही हैं, फिर भी अस्थाई शौचालय व अन्य सभी सुविधाएं पूरी करने की प्रक्रिया संपन्न करें। डीसी ने एसडीएम संजय कुमार को भी कहा कि पट्टी अफ्गान स्टेडियम सहित जिले में ऐसे सभी स्थानों का दौरा करके वेकल्पिक कोविड केयर सेंटर बनाने का पूरा प्लान बनाएं, ताकि जरूरत पडऩे पर किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। एसपी लोकेंद्र सिंह, एसडीएम संजय कुमार, तहसीलदार सुदेश मेहरा, नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह, सीएमओ डॉ. ओमप्रकाश, ईओ बलबीर रोहिला, कार्यकारी अभियंता कुलदीप सिंह, कर्णवीर सिंह, हिमांशु लाटका, भूपेंद्र वधवा, राहुल कुमार, सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed