{"_id":"634dbcc931f7c64a172df7be","slug":"in-this-diwali-the-diyas-that-burn-with-water-also-kaithal-news-knl1248009178","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबकी दिवाली में पानी से जलने वाले दीये भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबकी दिवाली में पानी से जलने वाले दीये भी
विज्ञापन
22-कैथल। पानी के दीये दिखाते दुकानदार मोंटी।
- फोटो : Kaithal
कैथल। इस बार पानी से जलने वाले दीये से भी दिवाली रोशन होगी। पारंपरिक दीपक की तरह इन्हें जलाने के लिए तेल नहीं पानी की जरूरत पड़ेगी। पानी की थोड़ी मात्रा से ही ये पूरी रात रोशन रह सकते हैं। इनके अलावा पानी में तैराने वाले दीपक भी आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। ये सभी भारतीय उत्पाद हैं। बाजार में चीनी सामान भी बिक रहा है, लेकिन अब वो लोगों को महंगा लग रहा है।
जगमगाते दीये के साथ झालर व लड़ियों की जुगलबंदी दीपावली पर घर को एक अलग ही रूप देती है। इस बार बाजार में मेड इन इंडिया सामान की अधिक मांग है। इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में 20 रुपये से 850 रुपये तक की इंडियन एलईडी लड़ियां मौजूद हैं। सबसे ज्यादा धूम इलेक्ट्रिक इंडियन लैंप, दीये, लेजर लाइट, लडिय़ां, लट्टू, लटकन और झूमर की है। व्यापारियों ने बताया कि कुछ साल से चाइनीज उत्पादों के बहिष्कार की मुहिम विभिन्न माध्यमों से चलती आ रही है। इसके चलते स्वदेशी उत्पादों की बाजार में मांग बढ़ी है।
बाजार में एलईडी लड़ियों की सैकड़ों वैरायटी
यदि तेज लाइट से परहेज है तो रंग-बिरंगी लडिय़ां भी विकल्प के रूप में मौजूद हैं। इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में आर्टिफिशियल फूलों की लड़ियों से लेकर मिट्टी के छोटे-छोटे खिलौने भी आए हैं। दस मीटर से लेकर 100 मीटर तक की लड़ी उपलब्ध है, जिनके दाम 20 रुपये से शुरू होकर 600 रुपये तक है, जो लोग बिजली के बिल को लेकर चिंतित रहते हैं, उनके लिए इस बार खास लाइट एलईडी लड़ी भी बाजार में आई है, जिनकी रोशनी तो ज्यादा है लेकिन बिजली की खपत कम है।
विज्ञापन
इनसे घर को सजाइए खास
इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में घर को सजाने के लिए बहुत कुछ है। बाजार में सुंदर डेकोरेटिव आइटम और आर्टिफिशियल फूलों की लड़ियां हैं। इलेक्ट्रिक रंग-बिरंगी लड़ियां भी खास है, जो मेड इन इंडिया होने के साथ किफायती हैं। इनकी कीमत 100 रुपये से 500 रुपये तक है। घरों के द्वार को सजाने के लिए आकर्षक लाइट, एलईडी, शुभ-लाभ, जय माता दी लाइट आपका मन मोह लेगी। इनकी कीमत 150 रुपये से लेकर 500 रुपये है। इतना ही नहीं, रंग-बिरंगी लाइट के शोपीस भी इस बार बाजार में आए हैं, जिन्हें घर के किसी भी कोने में रखकर सजावट को पूरा किया जा सकता है।
दुकानदार मोंटी ने कहा कि कोरोना काल के बाद बाजार में पहले से तेजी है। इस बार लोग इंडियन मेड सामान लेना अधिक पसंद कर रहे है। उनके पास घर सजाने के लिए पानी के दीये, लटकन, झूमर, दीये, लेजर लाइटें, लडिय़ां, लट्टू आए हुए हैं।
दुकानदार प्रयागराज ने कहा कि इस बाद चुनाव, दिवाली व धान का सीजन के चलते लोग व्यस्त है। मार्केट में अब तक ग्राहक कम ही पहुंच रहे हैं। इस बार दिवाली भी 15 दिन पहले आ गई है। लोग धान के सीजन व चुनाव में व्यस्त है। जिस कारण लोग मार्केट में नहीं पहुंच रहे।
ग्राहक विक्रम ने कहा कि वह इस बार मिट्टी के दीये व इंडियन लडिय़ों से घर सजाकर ही दिवाली मनाएगा। उन्होंने अन्य लोगों से भी मेड इंडिया के सामान से दिवाली मनाने की अपील की है। उसका मानना है कि यदि देश का पैसा देश में रहेगा तो देश का राजकोष बढ़ेगा।