{"_id":"66fc733664b5d53c7e07dca4","slug":"in-the-name-of-agniveer-bjp-has-stabbed-the-youth-in-the-back-sanjay-singh-kaithal-news-c-245-1-kht1001-122078-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं की पीठ में छूरा घोपने का किया काम : संजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं की पीठ में छूरा घोपने का किया काम : संजय सिंह
विज्ञापन
कैथल। राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता संजय सिंह ने मंगलवार शाम के समय कैथल विधानसभा से पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में रोड शो निकलकर समर्थन मांगा। इस दौरान समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही। जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ रोड शो का स्वागत किया। कहा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इनकम टैक्स की नौकरी को लात मारी। 49 दिन के सीएम की कुर्सी को लात मारी। अब एक बार फिर अपने सिद्धांतों के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी को छोड़ने का काम किया।
इसलिए इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति के नाम पर वोट देना। अच्छे स्कूल बनाना हमारे लिए देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति है। ये संकल्प आम आदमी पार्टी और केजरीवाल पूरा करेंगे। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अरविंद केजरीवाल ने एसी क्लास रूम बनाने का काम किया। हॉकी के मैदान बनाए, स्विमिंग पूल बनाए। जब अमेरिका के राष्ट्रपति की पत्नी जब भारत आई तो उन्होंने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के स्कूलों को देखने का काम किया। आज दिल्ली और पंजाब में बिजली का बिल जीरो आता है। अरविंद केजरीवाल दिल्ली में मुख्यमंत्री बने तो दिल्ली में 300 यूनिट बिजली फ्री, पानी फ्री, शिक्षा फ्री, चिकित्सा फ्री, महिलाओं के लिए बस यात्रा और बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा फ्री करने का काम किया। इलाज में जितना मर्जी खर्च हो सारा खर्च सरकार देगी। हरियाणा के चुनाव में जो भी परिणाम आए सत्ता का रिमोट कंट्रोल अरविंद केजरीवाल के हाथ में होगा।
आम आदमी पार्टी के बगैर कोई सरकार नहीं बनेगी। यदि रिमोट कंट्रोल अरविंद केजरीवाल के हाथ में होगा तो हरियाणा में बेहतरीन सरकारी स्कूल बनाए जाएंगे और शिक्षा पूरी तरह से मुफ्त होगी। हरियाणा में हर रोज 46 महिलाओं के साथ अपराध होता है। किसी के साथ रेप होता है, किसी के साथ छेड़खानी होती है। किसी को अगवा कर लिया जाता है।
विज्ञापन
आज हरियाणा में 300 सरकारी स्कूलों को बंद किया गया। दूसरी तरफ केजरीवाल हैं जो नए सरकारी स्कूल बनाते हैं। चुनना आपको है, आपको फैसला करना है कि स्कूल बनाने वालों का साथ देना है या स्कूल तोड़ने वालों का साथ देना है। भाजपा ने अग्निवीर योजना लाकर शहीदों और नौजवानों के साथ गद्दारी की है। बीजेपी अग्निवीर योजना लेकर आई और भारत की सेना को ठेके पर रखने का काम किया।
आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर अग्निवीर योजना को कूड़ेदान में डालने का काम करेंगे। मोदी 74 साल की उम्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और हरियाणा का नौजवान चार साल की उम्र में रिटायर हो जाएगा। इस व्यवस्था को बदलना है। हमें मिलकर लोगों देशभक्ति का मतलब समझाना है। बच्चों की अच्छी शिक्षा देशभक्ति है, अच्छा इलाज देशभक्ति है, बुजुर्गों की तीर्थयात्रा देशभक्ति है। माताओं के फ्री बस यात्रा देशभक्ति है। फ्री बिजली और फ्री पानी देशभक्ति है। युवाओं का रोजगार देशभक्ति है। हमें मिलकर हरियाणा का विकास करना है। ये काम सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही कर सकते हैं।