फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   In one year, 48 buses fell into disrepair and only 38 were found new.

Kaithal News: एक साल में 48 बसें हुईं जर्जर और नई मिलीं केवल 38

Sun, 14 Dec 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 14 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
In one year, 48 buses fell into disrepair and only 38 were found new.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। कैथल रोडवेज बसों का बेड़ा लगातार घटता जा रहा है, जबकि यात्रियों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। पिछले एक साल में डिपो को नई 38 बसें मिली हैं, लेकिन इस दौरान 48 बसें जर्जर हो गईं। इस वजह से यात्रियों और विभाग दोनों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

जिले की आबादी के अनुसार डिपो में कुल 250 बसों का बेड़ा होना चाहिए, लेकिन फिलहाल डिपो में 192 बसें ही उपलब्ध हैं, जिसमें से 23 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत शामिल हैं। इनमें से केवल 169 बसें नियमित रूट पर चल रही हैं, जबकि बाकी की स्थिति जर्जर है। डिपो को अभी 58 बसों की आवश्यकता है।
विज्ञापन


बसों की कमी के कारण यात्रियों को समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पाने की समस्या आती है, जिससे समय की बर्बादी होती है। यात्रियों ने रोडवेज विभाग से नई बसों की खरीद की मांग की है, ताकि यात्रा के दौरान कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में कैथल डिपो से रोजाना 192 में से लगभग 180 बसें रूट पर चल रही हैं, जबकि 12 बसें मरम्मत के कारण बाहर रहती हैं।

रोडवेज डिपो में बसों की कमी के कारण दिल्ली, जींद, करनाल, असंध, कुरुक्षेत्र समेत दर्जनभर गांवों के रूटों पर दोपहर बाद यात्रियों को बसें नहीं मिलने से बस स्टैंड पर लंबा इंतजार करना पड़ता है। शाम के समय 7 बजे के बाद भी कई रूटों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

यात्री बोले- नई बसों की खरीद जरूरी

यात्री रामकिशन, मंजीत और मनोज ने बताया कि पुरानी बसें जर्जर होने के कारण नई बसों की खरीद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जर्जर बसों को हटाने के साथ नई बसों का टेंडर जारी होना चाहिए। रात के समय बसें समय पर न मिलने से यात्रियों को निजी वाहनों में अतिरिक्त खर्च कर गंतव्य तक जाना पड़ता है।






डिपो में 192 बसें हैं और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जा रही है। नई बसों के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा गया है और जल्द नई बसें आने की उम्मीद है। -अनिल कुमार, वर्कशॉप मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed