फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   In Julanikheda village, sticks and gangsters went public

जुलानीखेडा गांव में सरेआम चली लाठियां और गंडासियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
In Julanikheda village, sticks and gangsters went public
49-कलायत। सरकारी अस्पताल पहुंचे गांव जुलानी खेड़ा के घायल युवक। - फोटो : Kaithal
कलायत। कलायत खंड के अति संवेदनशील गांव जुलानी खेड़ा में सरपंच चुनाव में बुजुर्ग महिला मतदाता के वोट का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए राजकीय मिडिल स्कूल में पोलिंग बूथ पर विवाद हो गया। जहां दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। गंडासी, लाठी, जेली और डंडे चले। घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलते ही डीएसपी कलायत सज्जन सिंह सहित बाद में एपी मकसूद अहमद व डीसी डा. प्रियंका सोनी ने भी गांव का दौरा किया। गांव से कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गांव में मतदान के दौरान दोपहर के समय एक बुजुर्ग महिला मतदाता के वोट का गलत प्रयोग किए जाने का आरोप लगाकर एक पक्ष ने विवाद किया। इसके चलते पोलिंग बूथ पर अफरा-तफरी मच गई। महिलाएं और बुजुर्ग मतदाता घबरा गए। वहीं पोलिंग बूथ के बाहर दोनों उम्मीदवारों के समर्थकों में जमकर लाठियां चलीं और पथराव भी किया गया। इस दौरान पोलिंग स्टेशन पर कुछ देर मतदान प्रभावित रहा।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे मचे इस बवाल में पंचायती राज विभाग के कनिष्ठ अभियंता जयवीर सिंह की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं वोट पोल करने आए दिलबाग सिंह की गाड़ी के शीशे टूट गए। टकराव में कई लोग जख्मी हुए हैं। कानून व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल ने करीब 12 लोगों को हिरासत में लिया है। गांव के दो लोगों को इस घटनाक्रम में चोटें आई हैं। जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। तनावपूर्ण माहौल को काबू पाने के लिए डीएसपी सज्जन कुमार के नेतृत्व में कलायत थाना प्रभारी बलदेव सिंह मलिक, साीआईए व अन्य एजेंसियों के अधिकारियों की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल को मौके पर तैनात किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दोनों पक्षों ने आरोप लगाया कि बाहरी लोगों को दंगा भड़काने के लिए लाया गया है। बाहरी लोगों के आश्रय के ठिकानों पर पुलिस टीमों ने दबिश दी। पोलिंग स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित एक बड़े मकान को पुलिस ने घेर लिया। जो लोग मकान के अंदर थे, उन्होंने मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया ताकि पुलिस फोर्स प्रवेश न कर पाए। पुलिस की घेराबंदी से बचने के लिए मकान की ऊंची दीवारों को फांदकर इसमें ठहरे लोगों ने खेतों से फरार होने का भरसक प्रयास किया। लेकिन पुलिस की गोलबंदी के चलते अधिकांश धरे गए।

गांव जुलानी खेड़ा में कानून-व्यवस्था और शांति पूर्वक मतदान को सुनिश्चित करने के लिए सायं तीन बजे डीसी डा. संगीता तेतरवाल ने जिला पुलिस कप्तान मकसूद अहमद के साथ दौरा किया। इस दौरान डीएसपी सज्जन कुमार, चुनाव अधिकारी मयंक भारद्वाज, सहायक चुनाव अधिकारी हरिंद्र पाल, बीडीपीओ रोजी सिंह और चुनावी व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों के साथ पोलिंग स्टेशन का मुआयना किया। डीसी ने कहा कि शांति पूर्वक और अधिक से अधिक मतदान के लक्ष्य को लेकर प्रशासन चौकस है। जुलानी खेड़ा गांव में वोटिंग को लेकर जो विवाद हुआ उस पर कानूनी प्रक्रिया अनुसार संज्ञान लिया है। समाचार लिखे जाने तक गांव में भारी तनाव की स्थिति बनी थी और गांव में दो बटालियन पुलिस बल तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed