फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   In a splendid campus in Adampur sub-entry: Kuldeep Bishroi

उप चुनाव में मैं हारा तो राजनीति छोड़ दूंगा, हुड्डा भी संन्यास का करें ऐलान-बिश्रोई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
In a splendid campus in Adampur sub-entry: Kuldeep Bishroi
36-कलायत। कुलदीप बिश्नोई व रेणुका बिश्नोई को स्मृति चिह्न भेंट करते कार्यकर्ता। - फोटो : Kaithal
कलायत। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि भव्य बिश्नोई को आदमपुर उप चुनाव में उतारा जाएगा। भाजपा शीर्ष नेतृत्व और आदमपुर की जनता ने चाहा तो भव्य चुनावी रण में पार्टी उम्मीदवार होंगे। वे चंडीगढ़ जाते हुए कलायत विधानसभा से प्रत्याशी रहे विनोद निर्मल के गांव बात्ता में नेशनल हाइवे पर कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान उन्होंने पत्नी रेणुका बिश्नोई की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं से उप चुनाव को लेकर मंत्रणा की।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे तो आज त्याग पत्र देने जा रहा हैं। अब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आदमपुर उप चुनाव लड़कर दिखाएं। यदि इस चुनाव में उनकी हार हुई तो वे राजनीति छोड़ देंगे। यदि जीत मिली तो हुड्डा राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान करें। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बिश्नोई को भगवान परशुराम का चित्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि पत्नी रेणुका ने राजनीति तौर से सदैव मनोबल बढ़ाया। वे विधायक के तौर पर भी उनके साथ डटी रहीं। अब रेणुका की जिम्मेदारी बेटे भव्य के कंधों पर देने का समय आ गया है। पिता-पुत्र राजनीति के माध्यम हरियाणा के लोगों की आवाज उठाने का काम करेंगे। बिश्नोई ने कहा कि हिंदुस्तान की राजनीति में उप चुनाव की पीएचडी डिग्री बिश्नोई परिवार के नाम है। इसलिए निश्चित रूप से भाजपा उम्मीदवार की जीत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed