फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Improvement in toilet infrastructure of bus stand premises

Kaithal News: बस स्टैंड परिसर के शौचालय ढांचे में होगा सुधार

Thu, 19 Jun 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 19 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Improvement in toilet infrastructure of bus stand premises
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत बस स्टैंड परिसर में स्थित हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के शौचालय ढांचे में वर्षों से चली आ रही अव्यवस्था अब दूर होने जा रही है। शौचालय की दीवारें बेहद नीची हैं और एक ओर तो दरवाजे अथवा चारदीवारी की कोई व्यवस्था तक नहीं है। यह स्थिति खास तौर पर महिला यात्रियों के लिए लंबे समय से असुविधा और शर्मिंदगी का कारण बनी हुई थी।

इस गंभीर मुद्दे को वार्ड-6 के पार्षद प्रदीप राणा ने प्रमुखता से उठाया। उन्होंने एसडीएम कार्यालय के साथ-साथ मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल (सीएम विंडो) के माध्यम से भी समाधान की मांग की थी। हालांकि, शिकायत को बिना उनकी सुनवाई के बंद कर दिया गया। इसके बाद राणा ने एक्स के माध्यम से मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री और संबंधित उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन


अब परिवहन विभाग की भवन शाखा के निरीक्षक शिव कुमार ने बताया कि शौचालय ढांचे में सुधार का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि नया ढांचा ऐसे तैयार किया जाएगा जिससे स्वच्छता, गोपनीयता और सुव्यवस्था तीनों सुनिश्चित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह शौचालय श्री कपिल मुनि राजकीय महिला कॉलेज व बस स्टैंड के बीच डॉ. भीमराव अंबेडकर मार्ग पर स्थित है, जहां से प्रतिदिन भारी संख्या में छात्राएं और आम नागरिक आवाजाही करते हैं। सार्वजनिक स्थल पर बनी इस असुव्यवस्थित सुविधा ने महिलाओं की गरिमा और सुविधा दोनों पर प्रश्नचिह्न खड़ा किया है।


पार्षद प्रदीप राणा ने कहा कि यह न केवल प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री सहित परिवहन विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर उचित और स्थायी समाधान की मांग की है। स्थानीय नागरिकों और यात्रियों ने भी पार्षद की इस पहल का समर्थन करते हुए शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed