{"_id":"68eaa6dfdd1efb7aaa089754","slug":"improper-eating-habits-and-stress-are-increasing-baldness-in-youth-kaithal-news-c-18-1-knl1004-757593-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गलत खानपान और तनाव बढ़ा रहा युवाओं में गंजापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गलत खानपान और तनाव बढ़ा रहा युवाओं में गंजापन
Sun, 12 Oct 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कभी बढ़ती उम्र में बाल झड़ना सामान्य माना जाता था, लेकिन अब यह समस्या युवाओं में तेजी से देखने को मिल रही है। जिला नागरिक अस्पताल में रोज़ाना करीब 100 युवक और युवतियां ऐसे मामले लेकर पहुंच रहे हैं, जिन्हें तेजी से बाल झड़ने और गंजेपन की समस्या है। 20 से 30 वर्ष की उम्र में बाल झड़ने का मुख्य कारण डॉक्टरों ने गलत खानपान और तनाव को बताया है।
इस समस्या के संदर्भ में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि युवाओं में बाल झड़ने की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां गंजेपन के मरीज 40-50 की उम्र में आते थे, अब 18-25 की उम्र के युवक और युवतियां सबसे ज्यादा आ रहे हैं।
इसका सबसे बड़ा कारण है गलत खानपान, फास्ट फूड, नींद की कमी, तनाव और जिम में ली जाने वाली स्टेरॉयड सप्लीमेंट्स। कई युवा बिना डॉक्टर की सलाह के हेयर जेल, केमिकल युक्त शैम्पू और डाई का इस्तेमाल करते हैं, जिससे बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि खून की कमी (एनीमिया), थायरॉयड की समस्या और शरीर में प्रोटीन की कमी भी बाल झड़ने का मुख्य कारण है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना जरूरी है।
विज्ञापन
युवा बोले
पहले मेरे बाल घने थे, लेकिन पिछले एक साल में धीरे-धीरे सभी बाल झड़ गए। कई तरीके आजमाए, पर फायदा नहीं हुआ। -अमन, 24 वर्ष, अजय मार्केट
परीक्षा का तनाव, देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल और बाहर की तली-भुनी चीजें खाने से बाल कमजोर हो गए हैं। समस्या बढ़ी तो अस्पताल दिखाने आई हूं। -रेशमा, कॉलेज छात्रा
ये बरतें सावधानियां
n
बाल झड़ने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लें, घरेलू नुस्खों या इंटरनेट वाले टोटकों पर निर्भर न रहें।
n
प्रोटीनयुक्त भोजन: हरी सब्जियां, दालें, दूध, दही, अंडा, सोया, मेवा।
n
रोज़ाना कम से कम 30 मिनट योग या मेडिटेशन करें।
n
रात में 7-8 घंटे नींद सुनिश्चित करें।
n
हेयर जेल, स्ट्रेटनिंग और हेयर कलर का कम से कम इस्तेमाल करें।
n
नारियल या सरसों के तेल से हफ्ते में दो बार हल्की मालिश करें।
n
नकली हेयर सप्लीमेंट्स से बचें।
n
यदि समय रहते सही इलाज शुरू कर दिया जाए, तो लगभग 70 प्रतिशत मामलों में बाल दोबारा उग आते हैं। हेयर ट्रांसप्लांट महंगा विकल्प है और हर किसी को इसकी आवश्यकता नहीं होती।