{"_id":"e3a822f7a4a48fddb3f41dd3539e7a3b","slug":"importance-of-vote-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी मर्जी की सरकार चुनने का अधिकार देता वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी मर्जी की सरकार चुनने का अधिकार देता वोट
कैथल
Updated Sun, 02 Mar 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम से जुड़ते हुए शहर के लोगों ने वोट का महत्व बताया और दूसरे लोगों को भी मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। लोगों ने कहा कि वोट हमें अपने देश को चलाने के लिए अपनी मर्जी का उम्मीदवार चुनने का अधिकार देता है। यदि हम वोट डालने नहीं जाएंगे तो अपना तो नुकसान करेंगे ही, साथ में पूरे देश का भी नुकसान होगा।
आईएमएम के पूर्व महासचिव डा. राजेश गोयल ने कहा कि लोकतंत्र में वोट का अधिकार सबसे बड़ा अधिकार है। यदि हम वोट डालने नहीं जाएंगे तो ऐसे लोग भी चुने जा सकते हैं जो देश के लिए ठीक न हों। कम वोट डालने की स्थिति में यदि ऐसे लोग चुने जाते हैं तो न केवल हमारे लिए बल्कि देश के लिए खतरा हो सकते हैं। इसीलिए हमें वोट जरूर डालना चाहिए तथा हर तरह से योग्य व्यक्ति को वोट देना चाहिए ताकि देश सशक्त हो सके।
आरकेएसडी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन सतीश बंसल ने कहा कि लोकतंत्र में वोट ही ऐसा माध्यम है, जिसके माध्यम से हम अपना शासक चुन सकते हैं। हमें वोट जरूर डालना चाहिए। वोट डालते समय जाति, पार्टी अथवा अन्य किसी प्रकार के भेदभाव के बजाय देश के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रशासक की योग्यता रखने वाले व्यक्ति को वोट देना चाहिए।
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र ढुल ने कहा कि वोट लोकतंत्र की मजबूती के लिए डालना चाहिए। जितनी भागीदारी लोगों की चुनाव में होगी, उतना ही अच्छे उम्मीदवार चुनकर आएंगे जिससे देश को लाभ होगा। वोट डालें। चरित्रवान, जनता की अपेक्षाओं पर सही उतरने वाले उम्मीदवार को वोट दें। सबसे पहले उम्मीदवार की योग्यता, सूझबूझ, चरित्र, नेतृत्व के साथ-साथ संबंधित पार्टी के चरित्र को देखकर ही वोट दें।
हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन आनंद खुरानिया ने कहा कि कि हमें अपने देश के लिए सही सरकार चुननी चाहिए, यदि ऐसा नहीं होगा तो हमें नेतृत्व नहीं मिलेगा। एक-एक वोट से ही लोकतंत्र मजबूत होगा। जो उम्मीदवार हमारे क्षेत्र की समस्याओं को बिना किसी स्वार्थ के संसद में उठाए उसे ही वोट डालना चाहिए।