फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Importance of sports told to youth in Jakhauli

Kaithal News: जाखौली में युवाओं को बताया खेलों का महत्व

Thu, 21 Nov 2024 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 21 Nov 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Importance of sports told to youth in Jakhauli
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/गुहला-चीका। नशे से आजादी मुहिम के तहत पुलिस ने कई जगहों पर नशे के दुष्प्रभाव बताए। जाखौली में कार्यक्रम के दौरान युवाओं को खेलों का महत्व बताया। इस मौके पर खेल हुए।

गांव पाई, पूंडरी व फतेहपुर, कसान, किठाना, तारागढ़ व मानस में आमजन को नशे के खिलाफ जागरूक किया। एसपी राजेश कालिया ने कहा कि कैथल पुलिस का नशा जागरूकता अभियान लगातार जारी है। नुक्कड़ सभा व खेल प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं सहित आमजन को नशा नहीं करने बारे जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि खेल व्यक्ति के जीवन का अभिन्न अंग है। कोई भी खेल हमें शारीरिक, मानसिक रूप से मजबूत बनाता है व नशे जैसी बुराई से हमें बचाता है। अगर आज युवा वर्ग का सबसे बडा शत्रु है तो वह नशा है। प्रत्येक गांव को चाहिए कि समय-समय पर गांवों में खेल प्रतियोगिताएं करवाए ताकि बच्चे व युवा वर्ग का ध्यान खेलों की तरफ हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गुहला-चीका के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका में नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है, जो हमारे जीवन को नष्ट कर देती है। कहा कि सही संगठन और समुदाय की सहायता से नशे की इस बुराई से निजात मिल सकती है।

खंड प्रभारी बूटा सिंह ने बच्चों को नशा मुक्ति को लेकर संकल्प दिलाया। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक महताब सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब भी कभी आपके सामने ऐसी परिस्थिति आए कि आपको कोई नशे की पेशकश करे तो आप ने उसे न कहना सीखना है, क्योंकि यदि आप उस समय उसकी बात मान लेते हैं तो भविष्य में आपको पछताना पड़ेगा।


पुलिस प्रशासन से सुनील संधू ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति नशे से निजात पाना चाहता है तो वह जिला नागरिक अस्पताल कैथल में बिना कोई शुल्क दिए नशे की लत से छुटकारा पा सकता है। इस अवसर पर शिक्षक जितेंद्र सिंह, संजीव शर्मा, गुरविंद्र सिंह, बलविंद्र सिंह, प्रवीण, सुशील शर्मा, विभा, सुमन, सतीश व सैंकड़ों छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed