फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Implement the program with full capacity: DEO

पूरी क्षमता के साथ लागू करें कार्यक्रम : डीईओ

Thu, 30 Nov 2023 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 30 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Implement the program with full capacity: DEO
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला शिक्षा कार्यालय में बुधवार को जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) रविंद्र कुमार ने सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और नोडल अधिकारी से ई-अधिगम, सेहत, निपुण हरियाणा, बोर्ड परिणाम और उड़ान के संबंध में प्रगति रिपोर्ट मांगी और एक-एक करके रिपोर्ट के बारे में चर्चा की।

जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे ई-अधिगम, सेहत, निपुण हरियाणा, बोर्ड परिणाम और उड़ान जैसे सभी कार्यक्रमों को ब्लॉक स्तर पर पूरी क्षमता के साथ लागू करें। साथ ही डीईओ ने सभी अधिकारियों को अगली समीक्षा बैठक में भाग लेने से पहले प्रत्येक कार्यक्रम से संबंधित सभी रिपोर्ट जमा करने और प्रत्येक कार्यक्रम का अनुपालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी अपूर्वा मिश्रा ने की।
विज्ञापन


इस अवसर पर डाइट प्राचार्य सुभाष वर्मा, बीआरसी-कम-बीईओ कलायत सुरेश कुमार सिंगला, बीआरसी-कम-बीईओ राजौंद बलबीर कश्यप, बीईओ कैथल नरेश कुमार, बीआरसी-कम-बीईओ संजय कुमार, बीईओ सीवन सुरेश कुमार, बीईओ पूंडरी गिरीश कौशिक, ई-अधिगम जिला नोडल अधिकारी नरेंद्र कुमार बालियान, सहायक परियोजना समन्वयक मनोज व ई-अधिगम जिला तकनीकी समन्वयक अंकुर सिंगला व जिला शिक्षा कार्यालय ब्लॉक तकनीकी समन्वयक प्रवीन थेरजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed