फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Image selected for European Cup

Kaithal News: छवि का यूरोपियन कप के लिए चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Image selected for European Cup
संवाद न्यूज एजेंसी कैथल। छोटू राम इंडोर स्टेडियम जूडो सेंटर कैथल से जूडो खिलाड़ी छवि का चयन यूरोपियन कप और सात दिवसीय प्रशिक्षण के लिए हुआ है। जूडो कोच जोगिंद्र ने बताया कि छवि सात से 14 नवंबर तक हंगरी में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इससे पहले छवि नेशनल लेवल पर पदक जीत चुकी है।
विज्ञापन

छवि लिटिल फ्लॉवर कांन्वेंट स्कूल के 12वीं की छात्रा है और स्कूल नेशनल के लिए भी छवि का चयन है। जो अगरतला में दिसंबर में होगी। छवि के पिता रघबीर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रसीना में इकोनॉमिक्स के प्राध्यापक है व माता भावना गृहिणी है और भाई चिराग भी नेशनल लेवल का जूडो खिलाड़ी है।
विज्ञापन

छवि ने लिटिल फ्लॉवर स्कूल कैथल में राजेश जूडो कोच के पास प्रशिक्षण शुरू किया था और पिछले 4-5 वर्षों से छोटू राम इंडोर स्टेडियम जूडो नर्सरी में पहले सपना और अब जोगिंद्र जूडो कोच के पास प्रशिक्षण ले रही है। जोगिंद्र सुबह व शाम घंटे कोचिंग दे रहे है। उन्हें उम्मीद है छवि यूरोपियन कप में पदक जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी राजरानी राणा, राजकमल ढांडा कार्यकारी सदस्य हरियाणा ओलंपिक संघ, रमेश एईओ, नरमैल एईईओ, संदीप, मनोज, गुरनाम डीपी, गुरमीत, हरिओम, इंदिरा, अनिल आदि ने छवि को हंगरी से स्वर्ण पदक जीतकर लाने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed