फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Illegal plant for making sweets caught, rasgulla containing insects destroyed

मिठाई बनाने का अवैध प्लांट पकड़ा, कीड़े युक्त रसगुल्ले कराए नष्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Illegal plant for making sweets caught, rasgulla containing insects destroyed
मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते ने शनिवार दोपहर के समय अंबाला रोड बाईपास पर राजौरी गार्डन कालोनी में एक गोदाम में मिठाई बनाने का अवैध प्लांट पकड़ लिया। यहां बिना किसी लाइसेंस और सरकारी अनुमति के भारी मात्रा में मिठाई तैयार की जा रही थी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते ने यहां शनिवार को छापा मारा और मिठाई के चार नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए। साथ ही यहां दो ड्रमों में भरे रसगुल्लो को नष्ट करा दिया गया। ये रसगुल्लो खराब होने के साथ ही इनमें कीड़े पड़ गए थे। प्रतिष्ठान संचालक को 30 दिन के अंदर सभी तरह की सरकारी अनुमति व लाइसेंस के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने का नोटिस प्रतिष्ठान के बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन

लिटिल फ्लावर स्कूल के पास गली नंबर एक राजोरी गार्डन कॉलोनी में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने कुलबीर शर्मा के गोदाम पर दो घंटे कार्रवाई की। टीम के यहां पहुंचने पर दुकान मालिक और अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान प्लांट में तैयार दो ड्रम रसगुल्लो में काफी मात्रा में कीड़े पाए गए। जिसे टीम ने पास के ही खाली जगह में नष्ट करवा दिया। इसके बाद दुकान मालिक से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वे दस्तावेज नहीं दिखा पाया। प्रतिष्ठान मालिक को 30 दिन का नोटिस जारी करते हुए सभी तरह के कागजात पूरे करवाने का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. हरविंदर जीत ने बताया कि सीएम फ्लाइंग टीम की अगुवाई में शहर में खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग की गई। जिसमें यहां लिटिल फ्लॉवर स्कूल के निकट दुर्गाजी स्वीट्स के नाम से अवैध रूप से मिठाई प्लांट चलाए जाने की सूचना मिली। यहां काफी मात्रा में अलग-अलग प्रकार की तैयार मिठाई मिली। इसमें मावा, पनीर, रसगुल्ला व बर्फी के सैंपल लिए गए। जिनकी जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। यहां बिना लाइसेंस व पंजीकरण के काम किया जा रहा था। इसके बाद यहां दुकान के दरवाजे पर नोटिस भी चस्पा किया गया है। इस दौरान दुकान मालिक को चेताया गया कि तीस दिन में अपने सभी दस्तावेज पूरे कर लें अन्यथा इन पर पांच लाख रुपये का जुर्माना व छह महीने की सजा का नियम लागू होगा। मावा, रसगुल्ला, पनीर व बर्फी के सैंपल लिए गए हैं। इंस्पेक्टर राजदीप व फूड सेफ्टी समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed