फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ilesh Sungroya becomes a shining star of judo

Kaithal News: जूडो का चमकता सितारा बना इलेश सुंगरौया

Sat, 07 Feb 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 07 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Ilesh Sungroya becomes a shining star of judo
ट्रॉफी के साथ इलेश।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। होनहार खिलाड़ी इलेश सुंगरौया ने जूडो के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। हाल ही में उनका चयन खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए हुआ है। महज 16 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल कर चुके इलेश आज युवाओं के लिए प्रेरणा बनते जा रहे हैं।

इलेश सुंगरौया ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल, कैथल के छात्र हैं और कक्षा 11 (नॉन-मेडिकल) में अध्ययनरत हैं। उन्होंने कक्षा 10वीं में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


शिक्षकों का कहना है कि इलेश पढ़ाई में जितने अनुशासित हैं, उतने ही मैदान में भी मेहनती और एकाग्र हैं।

सात वर्षों से जूडो से जुड़ाव ः इलेश पिछले सात वर्षों से जूडो का अभ्यास कर रहे हैं। उनका नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह दो घंटे और शाम को तीन घंटे के कठिन अभ्यास का है। उनकी ट्रेनिंग सर छोटू राम इंडोर स्टेडियम, अंबाला रोड, कैथल में चल रही है। कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ने इलेश को इस मुकाम तक पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेश सुंगरौया अब तक 10 बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उनकी प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैं

n
स्कूल नेशनल जूडो चैंपियनशिप (अंडर-17) में कांस्य पदक

n
डीएवी नेशनल जूडो चैंपियनशिप (अंडर-17) में स्वर्ण पदक

n
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए चयन

इलेश के पिता मनोज कुमार पेशे से शारीरिक शिक्षा शिक्षक हैं। पिता का खेलों से जुड़ा होना इलेश के लिए सबसे बड़ा प्रेरणास्रोत रहा है। इलेश का कहना है कि उनके पिता ने उन्हें हमेशा अनुशासन, फिटनेस और सकारात्मक सोच का महत्व सिखाया है। परिवार में उनकी एक बड़ी बहन भी हैं, जो हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाती हैं।

कैथल जैसे जिले से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना आसान नहीं था, लेकिन इलेश ने अपने जुनून और मेहनत से यह कर दिखाया है। जिले के खेल प्रेमियों का मानना है कि इलेश जैसे खिलाड़ी भविष्य में कैथल को खेलों के मानचित्र पर और मजबूत पहचान दिलाएंगे।




इलेश का सपना है कि वह अंतरराष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करें और ओलंपिक जैसे बड़े मंच पर देश के लिए पदक जीतें। उन्होंने कहा कि वह पढ़ाई और खेल—दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लगातार मेहनत करते रहेंगे। माता-पिता, कोच, जिले और देश का नाम रोशन करना ही उनके जीवन का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed