फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   If you want to become a volunteer for the country, enroll now

Kaithal News: देश के लिए बनना है वालंटियर, करें नामांकन

Sun, 18 May 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 18 May 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
If you want to become a volunteer for the country, enroll now
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। माई भारत ने युवाओं से सिविल डिफेंस वालंटियर के रूप में नामांकन करने की अपील की है। यह पहल युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार ने की है। इसका उद्देश्य युवाओं को आपातकालीन और संकट की स्थिति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सशक्त बनाना है।

देशभर में नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं को सिविल डिफेंस वालंटियर के रूप में नामांकन के लिए माई भारत प्रेरित कर रहा है। इसका उद्देश्य एक प्रशिक्षित, उत्तरदायी और लचीला वालंटियर बल तैयार करना है, जो प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं, सार्वजनिक आपात स्थितियों और अन्य अप्रत्याशित परिस्थितियों में नागरिक प्रशासन की सहायता कर सके।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सिविल डिफेंस वालंटियर स्थानीय प्रशासन की मदद करते हैं, जैसे बचाव और निकासी अभियानों में, प्राथमिक उपचार और आपातकालीन देखभाल में, ट्रैफिक प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, सार्वजनिक सुरक्षा, आपदा प्रतिक्रिया और पुनर्वास प्रयासों में।
विज्ञापन
विज्ञापन


माई भारत युवाओं से आग्रह करता है कि वे इस पहल में शामिल हों और सिविल डिफेंस वालंटियर के रूप में पंजीकरण करें। यह अभियान उन युवाओं के लिए है जो पहले से माई भारत वालंटियर हैं और उन नए व्यक्तियों के लिए भी जो इस भूमिका में राष्ट्र की सेवा करना चाहते हैं।


यह पहल युवाओं में नागरिक जिम्मेदारी और अनुशासन की भावना को बढ़ावा देती है, साथ ही उन्हें जीवन रक्षक कौशल और प्रशिक्षण प्रदान करती है, जिससे वे किसी भी संकट की स्थिति में त्वरित कार्रवाई कर सकें। पंजीकरण के लिए आधिकारिक माई भारत पोर्टल https://mybharat.gov.in पर उपलब्ध है। माई भारत ने सभी इच्छुक युवाओं और जनता से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय कार्य में भाग लें और समाज की मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed