फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   If you want to be successful, strive with full dedication: Prof. Raj Nehru

सफल होना है तो पूरी निष्ठा से करें प्रयास : प्रो. राज नेहरू

Wed, 20 May 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 20 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
If you want to be successful, strive with full dedication: Prof. Raj Nehru
आई एम ​शिवाय कार्यक्रम में मुख्य अति​थि को सम्मानित करते संस्था के सदस्य व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। आईजी कॉलेज परिसर में ‘आई एम शिवा-द पावर ऑफ माई कॉन्शियसनेस’ विषय पर विशेष आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक प्रवचन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी, शिक्षाविद, चिंतक एवं प्रेरक प्रो. राज नेहरू शामिल हुए। उन्होंने कश्मीरी शिव दर्शन का मूल संदेश समझाते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति पूरी निष्ठा, मन, वचन और सच्चे प्रयास के साथ कार्य करता है तो प्रकृति स्वयं उसके कार्य को सफल बनाने में सहयोग करती है।

महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय और इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रो. राज नेहरू ने कहा कि विज्ञान तत्वों की बात करता है, लेकिन उन सूक्ष्म तत्वों के बाद जो अदृश्य ऊर्जा होती है, वही शिव है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को सबसे पहले अपने मन से भय को बाहर निकालना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डर तब उत्पन्न होता है, जब हमारे प्रयास अधूरे होते हैं। यदि व्यक्ति अपने कार्य को पूरी ईमानदारी और लगन से करता है, तो वह वास्तव में शिव तत्व का अनुसरण कर रहा होता है। प्रो. नेहरू ने बताया कि कश्मीरी शिव दर्शन में ऐसे 34 तरीके बताए गए हैं, जिनके माध्यम से व्यक्ति स्वयं को और बेहतर ढंग से समझ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने कहा कि भगवान शिव भारत की सांस्कृतिक एकता और तत्व के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर और द्वारका से मिजोरम तक भारत की सांस्कृतिक चेतना में शिव समान रूप से विद्यमान हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलगुरु आचार्य राजेंद्र कुमार ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और मंगलाचरण के साथ हुआ। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय की शोध छात्रा नीलम कौशिक की स्वरचित पुस्तक ‘भरत के राम’ का भी विमोचन किया गया।


इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. संजय गोयल, एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय के चेयरमैन संदीप चहल, डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय के प्राचार्य मनोज भांभू, आरएसएस के जिला संघ चालक श्याम बंसल, सामाजिक सद्भाव प्रांत प्रमुख नरेंद्र जिंदल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed