{"_id":"6841ee59fb836bc6bf0aa948","slug":"if-you-get-the-installment-soon-you-will-build-a-permanent-house-kaithal-news-c-18-1-knl1004-663761-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जल्द मिलेगी किस्त तो बनेगा पक्का मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जल्द मिलेगी किस्त तो बनेगा पक्का मकान
Fri, 06 Jun 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। नगर पालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना के पुराने पात्रों को जल्द पहली, दूसरी व तीसरी किस्त का लाभ मिलेगा। इसके तहत लाखों रुपये की राशि निकाय आम चुनाव के बाद पात्रों को खातों के माध्यम से जारी करने का निर्णय प्रशासन ने लिया है। किस्त जल्द मिलने पर लाभार्थी का पक्का मकान बनना शुरू हो जाएगा।
गौरतलब है कि सरकार और प्रशासन का पक्की छत के सपने को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को सरकार की ओर से निर्धारित ढाई लाख रुपये की राशि चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जा रही है।
नगर पालिका अभियंता राजेश प्रजापति ने बताया कि योजना कार्य से जुड़ी प्रक्रिया को पूरा करने की कार्यवाही संजीदगी से पूरी की जा रही है। लाभार्थियों के कागजातों की जांच, स्थल निरीक्षण और अन्य तकनीकी प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण किया जा रहा है, ताकि उन्हें जल्द से जल्द किस्तों का लाभ मिल सके। इसमें वे लाभार्थी शामिल हैं जिन्होंने पहले ही आवेदन कर रखा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वर्तमान मेंं जो आवेदन प्रक्रिया आवास योजना के तहत चल रही है उसका सरकार के निर्देेश अनुसार सर्वे करवाते हुए पात्रों का चयन किया जाएगा।
जिन लाभार्थियों का निर्माण कार्य प्रगति पर है उन्हें पहली, दूसरी व तीसरी किस्त भी शीघ्र दी जाएगी। जन प्रतिनिधियों का कहना है कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य हर जरूरतमंद को पक्की छत मुहैया कराना है। अधिकारी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रक्रिया पारदर्शी और त्वरित हो। योजना से जरूतमंदों को पक्की छत के आवास की सुविधा मिल रही है।
इससे कच्चे घरों में रह रहे परिवारों का वर्षों पुराना सपना साकार हो रहा है। नगर पालिका की तरफ से कि पात्र नागरिकों को समय पर अपने दस्तावेज पूर्ण कर कार्यालय में जमा करवाने की अपील की जा रही है।