फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   If valor goes to sleep then read Maharana: Rana

शौर्य सो जाए तो महाराणा को पढ़ लेना : राणा

Sun, 20 Apr 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 20 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
If valor goes to sleep then read Maharana: Rana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। जिला करनाल के सालवन में मनाई जाने वाली राज्य स्तरीय महाराणा प्रताप जयंती में शामिल होने का न्योता देने के लिए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा शनिवार को कलायत पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए नई पीढ़ी को हमारे गौरवशाली इतिहास की जानकारी देना आवश्यक है। वह बोले कि राष्ट्र रहेगा तो हम रहेंगे और शौर्य कभी सो जाए तो महाराणा प्रताप को पढ़ लेना।

इस दौरान उनके साथ असंध के विधायक योगेंद्र सिंह राणा भी आए थे। राजपूत बड़ी चौपाल में उन्होंने राजपूत समाज के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महापुरुष किसी एक समाज या बिरादरी के नहीं बल्कि हर समुदाय के लोगों के लिए आदरणीय होते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत वीरों की भूूूमि रही है और हमारा इतिहास उन वीरों के शौर्य की उपलब्धि से परिपूर्ण है। इस भूमि के सपूत महाराणा प्रताप के महान व्यक्तित्व, शौर्य, त्याग, चरित्र, स्वाभिमान और समर्पण को सदैव याद रखा जाएगा। महाराणा प्रताप ने वंचित एवं दलित समाज को साथ में लेकर देश व समाज को नई दिशा दी थी। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को हमारे राष्ट्रभक्ति के गौरवमयी इतिहास की जानकारी दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राणा ने बताया कि सालवन जिला करनाल में महाराणा प्रताप जयंती भव्य तरीके से मनाई जाएगी और मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा पूूरे प्रदेश से राजपूत समाज के नेता भी मौजूद रहेंगे।

अनाजमंडी में किसानों व व्यापारियों से की बात

कृषि मंत्री ने अनाज मंडी में जाकर खरीद कार्य का निरीक्षण भी किया। मंडी में उन्होंने किसानों व व्यापारियों से बात की। किसानों का कहना था कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल लंबे समय से बंद है। जो किसान समय पर पोर्टल पर अपना ब्यौरा अपडेट नहीं कर पाए उनको गेट पास नहीं मिल पा रहा। किसानों ने मंत्री से अपील की कि पोर्टल को शीघ्र शुरू करवाया जाए। किसानों की बात सुनने के बाद मंत्री ने आश्वासन किया की पोर्टल को शुरू करवाया जाएगा। किसी भी किसान की फसल की बिक्री में कोई रुकावट नहीं आने दी जाएगी।


व्यापारियों ने मंत्री से कहा कि अनाज मंडी सीजन के समय में छोटी पड़ जाती है। इस कारण से उन्हें किसानों का अनाज आसपास के खेतों में डलवाना पड़ता है।







जिसके कारण से विपरीत मौसम में किसानों व व्यापारियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

व्यापारियों ने मांग की कि अनाज मंडी का विस्तारीकरण लंबे समय से अपेक्षित है। उन्होंने मांग की कि अनाज मंडी के आसपास की भूूमि का अधिग्रहण कर मंडी का विस्तार करवाया जाए। मंत्री ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री से इस बारे में बात करके मांग को अवश्य शीघ्र ही पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed