फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   If the jewels were not identified, another blind murder would have become a puzzle.

गहनों की पहचान न होती तो एक और ब्लाइंड मर्डर बन जाता पहेली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
If the jewels were not identified, another blind murder would have become a puzzle.
कैथल। गांव बरसाना में हाबड़ी मार्ग पर पराली में जले पाए गए महिला प्रियंका के शव की पहचान करने और आरोपी तक पहुंचने में मौके पर मिले महिला के गहनों की अहम भूमिका रही। अगर गहने नहीं मिलते या फिर उनकी पहचान नहीं होती तो शायद ये हत्या भी एक पहेली बन जाती। इसे सुलझाने में पुलिस को पता नहीं कितना समय लग जाता। यहां तक ये पहचानना भी मुश्किल रहता है अधजला शव महिला का है या फिर किसी पुरुष का है।
विज्ञापन

जब पुलिस ने घटना स्थल पर मिले गहनों को दिखाकर महिला के मायके गांव चुहड़माजरा में पूछताछ की तो मृतका की सहेली प्रियंका नाम की ही एक अन्य महिला ने गहनों को पहचान लिया। इस आधार पर पुलिस ने महिला के पति से गहनता से पूछताछ की तो मामले की गुत्थी सुलझ पाई। आरोपी ने कबूल किया कि उसने ही चरित्र पर शक करने और उसकी बातों को अनसुना करने के कारण पत्नी की हत्या की।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि महिला के पति ने ढांड थाना में प्रियंका के गुम होने की शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन जब पुलिस ने गहनों के संबंध में उससे पूछताछ की तो आरोपी ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया। आरोपी पिछले कई दिनों से वारदात को अंजाम देने की तैयारी में लगा हुआ था। आरोपी ने उसे दोबारा से प्रेम विवाह करने पर सरकार की तरफ से पांच लाख रुपये मिलने का झांसा दिया। उसकी पत्नी उसकी बातों में आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि आरोपी सलिंद्र इस समय कुरुक्षेत्र में रहता है। वहां पर सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। उसका एक पांच वर्षीय बेटा भी है। जिस स्थान पर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया वह गांव के रहने वाले उनके पड़ोसी का है। आरोपी को ये पता था कि इस स्थान पर वह घटना को अंजाम दे सकता है और वहां पराली का ढेर भी लगा हुआ है।

मामले में अब तक यूं रहा है घटनाक्रम
- आरोपी सलिंद्र ने 18 जनवरी को रात के समय उसकी पत्नी प्रियंका को अधमरा कर पराली में जला दिया।
- 19 जनवरी को जब किसान व ग्रामीणों ने पराली की राख में अधजले शव को देखा तो पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मौके पर पहुंची और किसान की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।
- 22 जनवरी को आरोपी ने ढांड थाना में उसकी पत्नी के गुम होने की शिकायत दी।
- 24 जनवरी को पुलिस ने हत्यारोपी के पता लगने के बाद मृतका के पति को हिरासत में लिया।
25 जनवरी को आरोपी न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसका 29 जनवरी तक पूछताछ के लिए रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed