{"_id":"68892883cf1293388903347e","slug":"if-power-changes-in-haryana-inld-will-form-government-abhay-chautala-kaithal-news-c-18-1-knl1004-703899-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में सत्ता बदली तो इनेलो की सरकार बनेगी : अभय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में सत्ता बदली तो इनेलो की सरकार बनेगी : अभय चौटाला
Wed, 30 Jul 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को कैथल के अंबाला रोड स्थित आरकेएम पैलेस में आयोजित हुई। बैठक में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया और पार्टी की भावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने दावा कर कहा कि हरियाणा में जब भी सत्ता परिवर्तन होगा तो प्रदेश में इनेलो की सरकार आएगी।
अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के कुशासन और भाजपा की लूट-खसोट की राजनीति से तंग आ चुकी है। अब समय आ गया है कि हरियाणा में सत्ता परिवर्तन हो और ताऊ देवी लाल के सपनों का राज्य दोबारा खड़ा हो। उन्होंने घोषणा की कि 25 सितंबर को रोहतक में आयोजित ताऊ देवी लाल जयंती पर प्रदेश स्तरीय रैली से इनेलो चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी।
उन्होंने कांग्रेस पर भाजपा को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में असफल रही है और ‘’इंडिया’’ गठबंधन में जरूरी दलों को शामिल न कर भाजपा की मदद की है। चौटाला ने कहा कि इनेलो भाजपा के काले कारनामों को उजागर कर रही है, जबकि कांग्रेस इन पर पर्दा डाल रही है। चौटाला ने कहा कि सरकार ने सीईटी परीक्षा के चलते कांवड़ यात्रा और कौथली जैसी परंपराओं को बाधित किया। बैठक में भीड़ से उत्साहित अभय चौटाला ने इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा के नेतृत्व की सराहना की।
विज्ञापन
इस मौके पर रामपाल माजरा ने कहा कि आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है, लेकिन मौजूदा गठबंधन सरकार केवल अपनी सत्ता बचाने में लगी है। युवाओं को रोजगार देने के नाम पर झूठे वादे किए जा रहे हैं, किसानों को एमएसपी का कानून नहीं मिल रहा और शिक्षा-स्वास्थ्य की हालत ग्रामीण क्षेत्रों में बेहद खराब है।
बैठक में इनेलो नेता सुनैना चौटाला, विधायक अर्जुन चौटाला, विधायक आदित्य चौटाला, महिला प्रदेशाध्यक्ष तनुजा कश्यप, मुख्य महासचिव प्रकाश भारती, जिलाध्यक्ष अनिल तंवर, शीला राठी, जसबीर ढिल्लों और उर्मिला हुड्डा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी इनेलो : माजरा
इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि पार्टी अब भाजपा और कांग्रेस दोनों के खिलाफ खुलकर सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, जनभावनाओं की अनदेखी और प्रशासनिक विफलता जैसे मुद्दों को लेकर इनेलो आगामी चुनाव में मैदान में उतरेगी। रोहतक रैली इनेलो का शक्ति प्रदर्शन होगी और राजनीतिक दिशा तय करेगी।