फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   If development is not visible then Congress should check the number of glasses: Saini

विकास नहीं दिखता तो चश्मे का नंबर चेक कराए कांग्रेस : सैनी

Sun, 13 Jul 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 13 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
If development is not visible then Congress should check the number of glasses: Saini
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को कैथल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस नेताओं को प्रदेश में हो रहा विकास नहीं दिखता तो उन्हें अपने चश्मे का नंबर चेक करवाना चाहिए। कांग्रेस की नीति और नीयत में हमेशा खोट रहा है। सत्ता में रहते हुए उन्होंने कभी भी जनहित में गंभीरता से काम नहीं किया।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में आम जनता को योजनाओं का लाभ खोदा पहाड़, निकली चुहिया जैसे हालात में मिलता था। तब अधिकारी और नेता आंखों पर पट्टी बांधकर चलते थे, जबकि आज डबल इंजन सरकार (केंद्र+राज्य) ने जनकल्याणकारी योजनाएं सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाई हैं।
विज्ञापन


किसान और बुजुर्गों के साथ अन्याय करती रही कांग्रेस ः मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में किसान हित कभी रहा ही नहीं। उनके कार्यकाल में सिर्फ घोषणाएं हुईं, जबकि भाजपा सरकार ने न केवल 100% फसल एमएसपी पर खरीदी, बल्कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20 लाख किसानों को अब तक 6,563 करोड़ रुपये की राशि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 2014 से पहले कांग्रेस सरकार ने कुल 1,155 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया था, वहीं भाजपा सरकार अब तक किसानों को 15,000 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा दे चुकी है। बुजुर्गों के लिए भी उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय 17 लाख बुजुर्गों को पेंशन मिलती थी, आज 36 लाख बुजुर्गों को 3,000 रुपये प्रतिमाह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि अब तक 26,000 से अधिक युवाओं को नौकरी मिल चुकी है, हाल ही में 7,500 ग्रुप डी की भर्तियां हुईं जिनमें से 2,500 को नियुक्ति पत्र मिल चुके हैं। कुछ भर्तियों में तकनीकी कारणों से विज्ञापन स्थगित हुए हैं, जल्द ही नए विज्ञापन जारी होंगे।

सेवा वितरण में पारदर्शिता और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार ः परिवार पहचान पत्र के जरिए प्रदेश के 76 लाख परिवारों को 500 से अधिक योजनाओं का लाभ सीधे घर बैठे मिल रहा है। चिरायु और आयुष्मान भारत योजनाओं के तहत अब तक 20.66 लाख मरीजों को 2,761 करोड़ रुपये का मुफ्त इलाज मिला है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में वर्तमान में 15 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं, जिनमें से 9 भाजपा शासन में शुरू हुए और नौ निर्माणाधीन हैं। एमबीबीएस सीटें 700 से बढ़कर 2,185 हो गई हैं, जिसे 3,485 तक करने का लक्ष्य है। पीजी सीटें भी 289 से बढ़कर 861 हो चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ''म्हारा गांव-जगमग गांव'' योजना के तहत 6,000 में से 5,877 गांवों को शामिल किया जा चुका है, शेष को जल्द जोड़ा जाएगा। वहीं ''हैप्पी कार्ड'' योजना के तहत एक लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। अब तक 84 लाख से अधिक हैप्पी कार्ड बनाए जा चुके हैं।


नौकरियों में पारदर्शिता, कांग्रेस के समय कोर्ट तक ने उठाए थे सवाल

''बिना पर्ची, बिना खर्ची'' की तर्ज पर भाजपा सरकार में युवाओं को पारदर्शी तरीके से नौकरियां मिल रही हैं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता के “अटैची लाओ, नौकरी पाओ” वाले बयान का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के समय कोर्ट तक को टिप्पणी करनी पड़ी थी कि “क्या यह सरकार है या लाला की दुकान।”
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed