फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   If allow to open pizza hutt why closed them

पिज्जा मामले में प्रशासन का अजीब रवैया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
If allow to open pizza hutt why closed them
कैथल। लॉक डाउन के बीच पुलिस प्रशासन के दोहरे मापदंड सामने आ रहे हैं। अब थाना सिविल लाइन प्रभारी प्रह्लाद राय का कहना है कि तहसीलदार ने अपनी जांच रिपोर्ट में स्पष्ट कर दिया है कि वहां कोई कुर्सी नहीं थी। ना ग्राहक थे। सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन थी। दिल्ली में पिज्जा ब्वॉय के माध्यम से फैले कोरोना मामले से पूर्व पिज्जा दुकानें देश भर में होम डिलीवरी के लिए खुली थी। उसके बाद से यहां भी बंद करवाई गई। उन्हें पहले अनुमति थी। अब अनुमति है या नहीं, इस बारे में जानकारी नहीं हैं। उसके खिलाफ एफआईआर नहीं बनती।
विज्ञापन

बड़ा सवाल, दोहरा मापदंड क्यों?
अब यहां सवाल उठता है कि यदि पिज्जा मामले में लॉक डाउन के दौरान उसे होम डिलीवरी की अनुमति थी तो अब पिज्जा शॉप बंद क्यों हैं? अब उन्हें क्यों नहीं होम डिलीवरी करने की अनुमति दी जा रही। इसका मतलब यह है कि यह पहले खुली थी तो गलत खुली थी। यदि गलत खुली थी तो प्रशासन द्वारा उस तरह से कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही? जिस तरह से बाकि दुकानें खोलने पर तुरंत एफआईआर हुई। संभवत: इस मामले में प्रशासन शुरू से ही लीपापोती मोड़ में रहा। अब सवाल यह उठता है कि इस तरह से तो बाकि दुकानदार भी अपने दुकानें खोल सकते थे, लेकिन उन्होंने पीएम मोदी के आदेश का पालन किया। केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही खुली हैं। इसके अलावा जब पूरे देश में शॉपिंग मॉल्स बैन हैं तो इस शॉपिंग मॉल में दुकान कैसे खुल गई?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed